Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bandhavgarh tiger reserve mobile phone use restricted during safari

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बदले नियम, सफारी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक

Sun, 22 Nov 2026 04:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान मोबाइल फोन के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब मोबाइल बॉक्स की चाबियां प्रवेश गेट और पर्यटन जोन के सेंटर पॉइंट पर जमा होंगी। जरूरी होने पर पर्यटक सेंटर पॉइंट पर मोबाइल निकाल सकेंगे।

विज्ञापन
bandhavgarh tiger reserve mobile phone use restricted during safari
बांधवगढ़ में नियमों में कड़ा बदलाव किया गया है।

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने वन्यजीव सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा मोबाइल फोन के अनधिकृत इस्तेमाल को रोकने के लिए नियमों में कड़ा बदलाव किया है। नई व्यवस्था के अंतर्गत सफारी वाहनों में रखे मोबाइल बॉक्स की चाबियां अब जिप्सी चालकों या गाइडों के पास रहने के बजाय प्रवेश गेट और संबंधित पर्यटन जोन के सेंटर पॉइंट पर जमा कराई जाएंगी।
विज्ञापन


पुरानी व्यवस्था में शिकायतें
इससे पहले, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने सभी जिप्सी संचालकों को वाहनों में पर्यटकों के मोबाइल रखने के लिए विशेष बॉक्स लगाने के निर्देश दिए थे। उस समय सफारी शुरू होने से पहले पर्यटकों के मोबाइल फोन बॉक्स में रखकर लॉक कर दिए जाते थे और उसकी चाबी चालक या गाइड के पास रहती थी। हालांकि, प्रबंधन को सफारी के दौरान पर्यटकों द्वारा चालकों अथवा गाइडों से चाबी लेकर बीच रास्ते में ही बॉक्स खोलकर मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की कई शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए रिजर्व प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए चाबियों को जमा करने की प्रक्रिया में यह बदलाव किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 11 साल से बन रही NH-43 पर जाम में फंसा बीमार युवक, इलाज के लिए शहडोल ले जाते समय थम गई सांसें
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर पॉइंट पर मिलेगी मोबाइल सुविधा
नई व्यवस्था के अनुसार सफारी प्रारंभ होने से पूर्व मोबाइल बॉक्स की एक चाबी प्रवेश गेट पर और दूसरी चाबी संबंधित पर्यटन जोन के सेंटर पॉइंट पर जमा होगी। सफारी के दौरान यदि किसी पर्यटक को किसी जरूरी काम से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना पड़ता है, तो वह केवल सेंटर पॉइंट पर पहुंचकर ही बॉक्स खोलकर मोबाइल निकाल सकेगा। इस्तेमाल के बाद मोबाइल को फिर से बॉक्स में रखकर लॉक करना होगा।

पर्यटन अधिकारी राहुल किरार के अनुसार चाबियां गेट और सेंटर पॉइंट पर रहने से सफारी के दौरान मोबाइल के अनधिकृत इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगेगी और पर्यटकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed