फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Kirnapur Incident: MLA Anubha Munjare furious over FIR; raises serious questions about police functioning.

किरनापुर कांड: FIR पर भड़कीं विधायक अनुभा मुंजारे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल; उग्र आंदोलन की चेतावनी

Tue, 22 Sep 2026 02:10 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 02:10 PM IST
सार

बालाघाट के किरनापुर में प्रदर्शन और पथराव के बाद दर्ज FIR को लेकर विधायक अनुभा मुंजारे ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे समेत कुछ लोगों को कथित रूप से गलत तरीके से आरोपी बनाने का दावा किया। विधायक ने निष्पक्ष जांच और FIR वापस लेने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Kirnapur Incident: MLA Anubha Munjare furious over FIR; raises serious questions about police functioning.
विधायक अनुभा मुंजारे ने पत्रकार वार्ता में रखी अपनी बात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालाघाट के किरनापुर में 15 सितंबर को हुए प्रदर्शन, पथराव और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को लेकर बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे ने पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। सोमवार को बालाघाट के सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का दावा किया।

विज्ञापन


विधायक अनुभा मुंजारे ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को आरोपी बनाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब किरनापुर में लाठीचार्ज की घटना हुई, तब कंकर मुंजारे वहां मौजूद नहीं थे। उन्हें इस घटना की जानकारी समाचार माध्यमों से मिली, जिसके बाद वे केवल स्थिति का जायजा लेने और मंच पर शामिल होने वहां पहुंचे थे। विधायक ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति घटना के समय मौके पर था ही नहीं, उसे पुलिस ने किस आधार पर आरोपी बना दिया?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेलीं, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाया। विधायक का दावा है कि 15 सितंबर को बालाघाट में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के कार्यक्रम में शामिल मरार समाज के कुछ लोगों को भी किरनापुर मामले की FIR में नामजद किया गया है, जबकि वे लोग उस दिन किरनापुर गए ही नहीं थे।

पत्रकार वार्ता में विधायक ने पुलिस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने 18 जून की एक पुरानी घटना का हवाला देते हुए कहा कि उस समय पवार समाज के कुछ लोगों ने उनके और पूर्व सांसद कंकर मुंजारे के घर के बाहर अश्लील गालियां दी थीं और पुतला फूंका था, लेकिन पुलिस ने उस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। वहीं दूसरी तरफ, चर्चित चावल घोटाले को लेकर उन्होंने पूछा कि पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार कावरे की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अब तक खुलकर सामने क्यों नहीं आई है? विधायक मुंजारे ने पुलिस हिरासत में एक महिला के साथ हुई कथित बदसलूकी और मारपीट का मुद्दा भी पूरी गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि केवल शक के आधार पर किसी महिला के कपड़े उतारना और उसके साथ दुर्व्यवहार करना पूरी न्याय व्यवस्था को शर्मसार करता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि थानों पर देशभक्ति-जनसेवा लिखना तब तक बेमानी है, जब तक निर्दोषों पर अत्याचार और महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव बंद नहीं होता। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उग्र आंदोलन किया जाएगा। अगर निर्दोष लोगों पर की गई FIR वापस नहीं ली गई तो जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस शासन की होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed