{"_id":"63aed9499e2bb913cd110683","slug":"attempted-suicide-by-jumping-from-the-fourth-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: संबल योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान शख्स जान देने अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: संबल योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान शख्स जान देने अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा
Fri, 30 Dec 2022 05:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Dec 2022 05:58 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में एक व्यक्ति संबल योजना का लाभ नहीं मिलने पर जान देने की कोशिश कर रहा था। वह जिला अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ गया। पुलिस ने उसे समझाकर उतारा।
विज्ञापन
संबल योजना की राशि नहीं मिलने से परेशान व्यक्ति जान देना चाहता था।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक शख्स जान देने की नीयत से अस्पताल की चौथी मंजिल पर चढ़ गया। उसे चढ़ा देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने उसे कूदने से पहले ही उतार लिया। वह संबल योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान था।
जानकारी के अनुसार मामला छिंदवाड़ा जिला अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि राजन गांव में रहने वाले 50 वर्षीय मोनू सातनकर के एक पुत्र की कोरोना काल में मौत हो गई थी। अब तक उसे संबल योजना के तहत चार लाख की राशि नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि संबल योजना में उसका नाम नहीं जोड़ा जा रहा है। आधार कार्ड की योजना का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसी कई परेशानियों से वह आर्थिक संकट झेल रहा था। इसी से परेशान होकर अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने का प्रयास कर रहा था।
जैसे ही शख्स चौथी मंजिल पर चढ़ा, लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई अमित यादव, प्रधान आरक्षक हितेश शर्मा की तत्परता के कारण व्यक्ति को समझा-बुझाकर जान बचाई गई।