फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Assembly Elections 2018: MP to witness multipolar contest for the first time

मध्यप्रदेश: भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई हुई मुश्किल, ये दल भी चुनावी मैदान में ठोक रहे ताल

Sat, 13 Oct 2018 11:49 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Oct 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2018: MP to witness multipolar contest for the first time
मध्यप्रदेश चुनाव
मध्यप्रदेश में इस बार न सिर्फ भाजपा बल्कि कांग्रेस की भी लड़ाई मुश्किल नजर आ रही है। खास तौर पर कांग्रेस ने शुरुआत में जैसा सोचा था वैसा होता नजर नहीं आ रहा है। जब कांग्रेस ने कमलनाथ को राज्य की कमान सौंपी थी तब उन्होंने सोचा था कि भाजपा से निपटने के लिए एक महागठबंधन बनाया जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन हालात ने करवट ली और कमलनाथ का ये सपना धरा का धरा रह गया।  बताया जाता है कि कमलनाथ चाहते थे कि बसपा को 30 सीटें दी जाएं और कांग्रेस 200 सीटों पर चुनाव लड़े।  
विज्ञापन


लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती 60 सीटों पर अड़ी हुई थीं जिससे गठबंधन का बात सिरे नहीं चढ़ सकी। आखिर में ये हुआ कि बसपा ने अकेले ही 230 सीट पर लड़ने का एलान कर कांग्रेस को करारा झटका दे दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई कतई आसान नहीं है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि कई दल चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इन दोनों दलों के अलावा बसपा, सपाक्स, आप भी मैदान में ताल ठोक रही है। इससे पहले यहां द्विपक्षीय मुकाबला ही होता रहा है, लेकिन पहली बार कई दल चुनौती देते नजर आ रहे हैं। 


लेकिन कांग्रेस बेफिक्र

लेकिन कांग्रेस इससे चिंतित नजर नहीं आ रही है। राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी का कहना है कि 230 सीटों पर लड़ने का एलान करना और सही मायनों पर 230 सीटों पर लड़ना दो अलग-अलग बातें हैं। आप और सपाक्त को 230 उम्मीदवार आखिर कहां से मिलेंगे। कई उम्मीदवारों की तो जमानत जब्त हो जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed