फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   assembly election 2018: Independent candidates will contest election with 161 decided symbols

विधानसभा चुनाव 2018: फोन चार्जर, बिस्कुट, फूलगोभी, हरी मिर्च जैसे चिह्नों पर लड़ेंगे निर्दलीय

Sat, 13 Oct 2018 03:17 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 13 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: Independent candidates will contest election with 161 decided symbols
Independent Candidates Election Symbol - फोटो : Amar Ujala

फोन चार्जर, बिस्कुट, हरी मिर्च, फूलगोभी, शिमला मिर्च, जूता, चप्पल, मोजा, गले की टाई, पेट्रोल पंप जैसे 161 चुनाव चिह्न को निर्वाचन आयोग ने तय कर दिया है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को यह चुनाव चिह्न बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 28 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और पंजीकृत पार्टियों के उम्मीदवार अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित करेगा। 
विज्ञापन


उम्मीदवार भी चुनाव चिह्न को लेकर गंभीर हैं। निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक उम्मीदवारों को अपनी पसंद के तीन चिह्न चुनने का विकल्प है। लेकिन किसी चिह्न पर एक से ज्यादा दावेदारी की स्थिति में रिटर्निंग अधिकारी अंतिम फैसला लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


59 चुनाव चिह्न आरक्षित 

कांग्रेस के लिए हाथ, भाजपा का कमल, बसपा के लिए हाथी, तृणमूल कांग्रेस का पृष्प-तृण, कम्युनिस्ट पार्टी को गेहूं की बाली-हंसिया, कम्युनिस्ट पार्टी (एम) को हथौड़ा-हंसिया-सितारा और नेशनलिस्ट कांग्रेस के लिए चुनाव चिह्न घड़ी आरक्षित है। 

देश के सात राजनीतिक दलों और 24 राज्यों में राज्य स्तरीय पार्टियों के लिए 59 चुनाव चिह्न आरक्षित हैं। इसके अलावा 161 चुनाव चिह्न होंगे, जिनके जरिये प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हो सकेंगे। बाकी पंजीकृत लेकिन गैर मान्यता प्राप्त 2044 दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों  के लिए चुनाव आयोग मुक्त चुनाव चिह्न जारी करेगा। 

मुक्त चुनाव चिह्न की आखिरी सूची आना बाकी 

डिप्टी सीईओ संदीप यादव के अनुसार चुनाव आयोग से मुक्त चुनाव चिह्न की आखिरी सूची अभी आना बाकी है। चुनाव की प्रक्रिया के बीच 20 अक्टूबर के बाद अंतिम सूची में कुछ नए चुनाव चिह्न और जुड़ जाएंगे। 


42 पार्टियों को मिले चुनाव चिह्न 

निर्वाचन आयोग ने अब तक 42 पार्टियों को सभी 230 विधानसभा में एक जैसे चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए हैं। जनतावादी कांग्रेस पार्टी को फोन चार्जर, जन कल्याण पार्टी को अंगूर, राष्ट्रीय जनक्रांति पार्टी को लिफाफा, भारतीय बहुजन क्रांति दल को टेलीविजन, भारत रक्षक पार्टी को बल्लेबाज, राष्ट्रीय सर्वजन विकास पार्टी को पेट्रोल पंप, नागरिक अधिकारी शक्ति सेवा पार्टी को मेज, भारतीय जनसंपर्क पार्टी को फूलगोभी, जन अधिकार पार्टी को डोली, भारतीय अवाम ताकत को ब्रश, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को आरी, अखिल भारतीय हिंद क्रांति पार्टी को बोतल और सम्पूर्ण समाज पार्टी को अंगूठी चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed