फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Arrested for cheating people by luring them to double their money

Burhanpur: लोगों को पैसा दो गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले बदमाश गिरफ्तार, लंबे समय से फरार थे

Thu, 29 Dec 2022 10:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 10:27 PM IST
सार

तीन साल में पैसा डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे। इन पर साढ़े दस लाख की धोखाधड़ी का आरोप है। 

विज्ञापन
Arrested for cheating people by luring them to double their money
बुरहानपुर पुलिस ने धोखाधड़ी प्रकरण में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की लालबाग थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के धोखाधड़ी प्रकरण में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रावेर महाराष्ट्र की मैरिट लैंडमार्क लिमिटेड संस्था के माध्यम से आरोपियों ने शहर के करीबन 60 लोगों को पैसा दो गुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वर्ष 2014-15 के दौरान मैरिट लैंडमार्क लिमिटेड संस्था द्वारा फरियादिया राधाबाई मराठा निवासी दत्त मंदिर चिंचाला लालबाग सहित शहर के करीबन 60 लोगों को तीन वर्ष के अंदर पैसा दोगुना करने का लालच देकर उनसे साढ़े दस लाख रुपये जमा करवाए थे। जब लोगों को ठगी का अहसास हुआ तो पुलिस में शिकायत की गई। थाना लालबाग पर संस्था के संचालकों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 389/20 धारा 420 भादवि, 6(1) म.प्र. निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम का मामला दर्ज किया गया था। लालबाग पुलिस ने उक्त धोखाधड़ी प्रकरण के दो आरोपियों सुरेश पिता भानुदास जाधव (48), निवासी पुणे, महाराष्ट्र एवं महादेव पिता विश्वनाथ सालुके (51), निवासी पुणे महाराष्ट्र को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed