{"_id":"5c0d579ebdec22414a2aff69","slug":"arrest-warrant-issued-against-madhya-pradesh-minister-surendra-patwa-in-check-bounce-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : चुनाव परिणाम से पहले भाजपा के मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : चुनाव परिणाम से पहले भाजपा के मंत्री सुरेंद्र पटवा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
surendra patwa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल की एक विशेष अदालत ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री व विधानसभा चुनाव में भोजपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के खिलाफ चेक बाउंस के 30 मामलों में वारंट जारी करने के आदेश दिए हैं। करीब 15 मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
उक्त आदेश राजनीतिक मामलों के लिए गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश ने दिए हैं। इससे पहले सभी मामले इंदौर की अदालत में थे, जिन्हें हाल ही में भोपाल की अदालत में भेजा गया था।
विज्ञापन
विशेष न्यायाधीश सुरेश सिंह द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट, जमानती वारंट और समन की तामील कराने के लिए डीजीपी, भोपाल आईजी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। सुरेंद्र पटवा ने देनदारी चुकाने के लिए उक्त चेक जारी किए थे।
विज्ञापन
