फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Youth dies, one injured as motorcycle goes out of control

Anuppur News: अनियंत्रित बाइक सड़क से नीचे चट्टान पर गिरी, एक की मौत और एक गंभीर

Mon, 27 May 2024 12:31 PM IST
Anuppur Bureau अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:31 PM IST
सार

अनूपपुर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बड़ी चट्टान पर गिर गई। इससे बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर है। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Youth dies, one injured as motorcycle goes out of control
अनूपपुर में सड़क हादसे में घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर में एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क से छह फीट नीचे बड़ी चट्टान पर गिर गई। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर है। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अनूपपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग के मध्य छीरापटपर से सजहा के समीप राजेन्द्र ग्राम जा रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित हो गई। मुख्य सड़क से छह फीट नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा 21 वर्षीय युवक रातभर घटना स्थल पर पड़ा रहा। सुबह ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की है।
विज्ञापन


राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत अंचलपुर निवासी अरेंद्र सिंह पिता इन्द्र सिंह, उम्र 18 वर्ष, अपने साथी लखन सिंह पिता प्रताप सिंह, उम्र 21 वर्ष, के साथ एक मित्र को छोड़ने रविवार शाम अनूपपुर गए थे। देर रात अनूपपुर से लौट रहे थे। तभी छीरापटपर एवं सजहा के बीच तेज गति होने से वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से नीचे बड़े पत्थर से टकरा गया । इससे 18 वर्षीय अरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। उसका साथी लखन सिंह रातभर घटनास्थल के पास ही घायल अवस्था में पड़ा रहा। सुबह होश आने पर पास के सजहा तिराहा में पहुंचकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों एवं अपने घर पर सूचना दी। लखन को भी पीठ, छाती एवं अन्य जगह पर चोट आई है। उसे 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेजा गया। घटना की जानकारी पर अनूपपुर कोतवाली के उप निरीक्षक संजय खलको पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के शव का परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed