फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   MP News: Mineral mafia rescued tractor from police custody in Anuppur

MP News: खनिज माफिया ने पुलिस के कब्जे से छुड़ाया ट्रैक्टर, आधी रात को एक दर्जन लोगों ने बोला हमला

Sat, 19 Oct 2024 10:06 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 19 Oct 2024 10:06 AM IST
सार

माफियाओं की इस खुलेआम गुंडागर्दी की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों के साथ छापेमारी की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
 

विज्ञापन
MP News: Mineral mafia rescued tractor from police custody in Anuppur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनूपपुर जिले में खनिज माफिया बेखौफ हो चुके हैं, जो क्षेत्र की खनिज संपदा का दिन-रात दोहन कर रहे हैं। जब प्रशासन कार्रवाई करने पहुंचता है तो ये माफिया गिरोह बनाकर लाठी-डंडों और घातक हथियारों के दम पर जान से मारने की धमकी देकर रेत से भरे वाहनों को पुलिस के कब्जे से छुड़ाकर ले जाते हैं। 

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला गुरुवार रात कोतमा थाना अंतर्गत सामने आया, जहां निगवानी के पास केवई नदी में अवैध रेत उत्खनन और चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को रोका। पुलिस ने चालक लालाराम कोल से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसके पास कोई टीपी या अन्य दस्तावेज नहीं थे।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया और उसे थाने ले जाने लगी। इस दौरान गढ़ी तिराहे पर वाहन मालिक राकेश साहू, चालक लालाराम कोल, गुलाब साहू, तोमन साहू, सीडी लाल साहू, कपिल साहू और अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे और पुलिस को जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज और धक्का-मुक्की कर उन्होंने जबरन ट्रैक्टर छुड़ा लिया। एक दर्जन से अधिक बदमाशों के लाठी-डंडों को देखकर पुलिस किसी तरह वहां से बचकर थाने पहुंची। पुलिस ने राकेश साहू, लालाराम कोल, गुलाब साहू, तोमन साहू, लाल साहू, कपिल साहू और अन्य के खिलाफ धारा 305 ए, 317 (5), 126(2), 132, 221, 3(5) और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माफियाओं की इस खुलेआम गुंडागर्दी की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को ट्रैक्टर और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों के साथ छापेमारी की, लेकिन अभी तक आरोपी और ट्रैक्टर का कोई सुराग नहीं मिल सका।


इनका कहना है
आरोपियों के खिलाफ लूट, शासकीय कार्य में बाधा और खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों और वाहन की जब्ती के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुंद्रेश सिंह, थाना प्रभारी, कोतमा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed