फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur: Congress Protest Over Pending Demands, Shahdol-Amarkantak Road Blocked; Tourists Stranded

अनूपपुर: लंबित मांगों को लेकर विधायक संग धरने पर बैठे ग्रामीण, शहडोल-अमरकंटक मार्ग जाम, पर्यटकों की बढ़ी फजीहत

Tue, 22 Sep 2026 06:00 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 06:00 PM IST
सार

पुष्पराजगढ़ में लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने लखौरा में धरना शुरू कर शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग बंद कर दिया। प्रदर्शन से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Anuppur: Congress Protest Over Pending Demands, Shahdol-Amarkantak Road Blocked; Tourists Stranded
ग्रामीणों के साथ सड़क पर धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं होने के विरोध में मंगलवार को लखौरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को के नेतृत्व में किए जा रहे प्रदर्शन के कारण शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क बंद होने से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम यात्रियों को बीते कई घंटों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लीलाटोला के अध्यक्ष सुखराम सिंह मरावी ने 15 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पुष्पराजगढ़ को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के निराकरण की मांग की गई थी। मांगें पूरी नहीं होने पर 22 सितंबर को लखौरा में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने PSC में गाड़ा झंडा: पांच साल असफलताएं झेलीं, नहीं मानी हार; बना असिस्टेंट प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने यहां धरना प्रदर्शन करते हुए शहडोल-अमरकंटक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत 119 पंचायतों में मनरेगा से कराए गए निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की वर्ष 2023-24 से सितंबर 2026 तक लंबित मजदूरी का भुगतान कराने की मांग प्रमुख रूप से की है। इसके साथ ही पिछले करीब तीन वर्षों से मनरेगा निर्माण कार्यों में उपयोग की गई सामग्री का लंबित भुगतान कराने की मांग भी रखी गई है।


प्रदर्शनकारियों की तीसरी प्रमुख मांग लखौरा-नांदपुर से बोंदा तक मार्ग निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि मार्ग बनने से बिलासपुर क्षेत्र की दूरी करीब 18 किलोमीटर रह जाएगी, जबकि वर्तमान में लगभग 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है।

धरने के कारण शहडोल से अमरकंटक की ओर जाने और अमरकंटक से लौटने वाले वाहनों की आवाजाही थम गई है। मार्ग में वाहनों की कतार लगने से अमरकंटक जाने वाले श्रद्धालु, पर्यटक, स्थानीय ग्रामीण और अन्य यात्री कई घंटे से परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed