{"_id":"54dcb90ceb3b9b88f04d952d29649d95","slug":"another-offensive-facebook-post-stirs-violence-hit-khandwa-hindi-news-vk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौन है जो खंडवा को सुलगा रहा है?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौन है जो खंडवा को सुलगा रहा है?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Aug 2014 02:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को एक बार फिर खंडवा की फिजाओं में एक फेसबुक पोस्ट ने गर्मी पैदा कर दी। खंडवा इन दिनों सांप्रदायिकता की आग में झुलस रहा है और ये आग एक फेसबुक पोस्ट ने ही लगाई थी।
विज्ञापन
25 साल के प्रॉपर्टी डीलर अप्पू वर्मा ने खंडवा कोतवाली में फेसबुक अकाऊंट हैक होने की शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि किसी ने अकाउंट हैक करके इस पर कुछ आपत्तिजनक सामग्री डाल दी है।
विज्ञापन
एसपी खंडवा ने बताया कि इस मामले में उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इससे पहले ही पुलिस खंडवा मुन्सीपल कारपोरेशन के चेयरमैन अमर यादव के अकाऊंट से किए गए फेसबुक पोस्ट की जांच कर रही है। इसी पोस्ट के बाद वहां दंगा भड़क गया था।
विज्ञापन
खंडवा में भड़के इस दंगे में एक शख्स की जान चली गई थी जबकि कुछ लोग घायल हो गए थे।
पुलिस सतर्क है, मामले की जांच कर रही है और कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पूरी कोशिश कर रही है लेकिन फिजा बिगाड़ने की चाहत रखने वाले कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
