{"_id":"64506d20bb8518db5a0f8983","slug":"an-elderly-man-committed-suicide-spoke-to-his-family-on-the-phone-for-the-last-time-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, मौत से पहले आखिरी बार परिजनों से फोन पर की बात, कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: ट्रेन के आगे कूदकर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, मौत से पहले आखिरी बार परिजनों से फोन पर की बात, कहा...
Tue, 02 May 2023 10:05 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 02 May 2023 10:05 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के परासिया में सोमवार को एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। मरने से ठीक पहले बुजुर्ग ने अपने परिजनों को अपने स्टेशन में होने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परासिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब एक बुजुर्ग अचानक ट्रेन छूटते ही उसके सामने कूद गए। हादसे के बाद परिजनों में गम का माहौल है। दरअसल सोमवार सुबह उसने परिवार वालों को परासिया रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना दी और रेल के नीचे आकर अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया।
मृतक 65 वर्षीय जगदीश पाल छिंदवाड़ा के निवासी थे। कोयला खदान कंपनी वेकोलि से सेवानिवृत्त होकर छिंदवाड़ा में परिवार के साथ रहते थे। मृतक जगदीश पाल पहले दमुआ में रहते थे। बाद में परिवार के साथ छिंदवाड़ा में शिफ्ट हुए थे। सोमवार को उनके घर कोई समारोह था, लेकिन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही जगदीश पाल गायब हो गए। परिवार के लोगों ने देहात थाने में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। आरपीएफ चौकी प्रभारी संजय यादव ने बताया कि सुबह पांच बजकर चालीस मिनट पर पातालकोट एक्सप्रेस परासिया पहुंची। इसमें सवार जगदीश पाल प्लेटफार्म की विपरीत दिशा में उतरे। ट्रेन जब चली गई तो एसएलआर चैक कर लौटते स्टाफ ने पटरियों पर शव को देखा। कुछ ही देर में मृतक के परिजन भी पहुंच गए।
मानसिक रूप से बीमार था मृतक
परिवारिक लोगों से मिली जानकारी के अनुसार जगदीश पाल मानसिक रूप से बीमार थे। कुछ महिनों से वे दवाईयां भी खा रहे थे। पुत्र की सगाई के कार्यक्रम में वे शामिल नहीं हुए। यहां से वे सौंसर गए। सौंसर से पांढुर्ना गए। यहां से इटारसी होते हुए छिंदवाड़ा वापसी का मन बनाया। परासिया पहुंचने से पहले परिवार को फोन कर जानकारी दी कि वे परासिया स्टेशन पर हैं। उनके पास साढे नौ हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम था। वे कुछ भी कर सकते हैं। इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया । परिवार के लोग तुरंत परासिया पहुंचे। लेकिन जब वे पहुंचे पटरियों पर उनका शव पड़ा था। मृतक का बेटा शव देखकर बेहोश हो गया। आरपीएफ ने कागजी कार्रवाई कर नगर पालिका के स्वच्छता पर्यवेक्षक सलीम खान को सूचना दी। शव को शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।