मध्य प्रदेश में शाह बोले- विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें, दाल गलने वाली नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को उन्होंने होशंगाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'सिर्फ इस पार्टी (भाजपा) में यह संभव है कि एक गरीब चायवाले का बेटा, जिसकी कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं थी वह आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री है।'
उन्होंने कहा कि असम में 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई और जैसे ही यह हुआ दिग्विजय सिंह से लेकर राहुल बाबा तक सभी लोग संसद में शोर मचाने लगे। कांग्रेस, एसपी और बसपा के लिए ये लोग वोट बैंक हैं लेकिन भाजपा ने यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वो मध्य प्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं? एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता।
शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है। और मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का बूथ और शक्ति केंद्र का अध्यक्ष ही भाजपा का मालिक होता है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम मध्य प्रदेश में अगले 50 सालों जीत तक हासिल करें। पार्टी का परचम पंचायत से ससंद तक लहराए। मध्य प्रदेश के चुनाव में विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत के सामने उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
40 Lakh infiltrators were identified & as soon as it happened, right from 'Diggi Raja' to 'Rahul Baba', all of them started making noises in Parliament. For Congress, SP & BSP infiltrators are vote banks, for BJP they are an issue of national security: BJP President Amit Shah pic.twitter.com/3wcCiYLUHz
— ANI (@ANI) October 14, 2018
बता दें कि अमित शाह अपने इस दो दिवसीय दौरे में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सतना, रीवा, डिंडोरी और जबलपुर जिलों में भाग लेने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह सोमवार को सतना, रीवा और जबलपुर जिले में पार्टी की सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह डिंडोरी जिले में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश संगठन को उम्मीदवार तय करने के मानदंडों पर भी निर्देश दे सकते हैं।
