फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amit Shah says It is our responsibility to get such a victory in Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में शाह बोले- विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें, दाल गलने वाली नहीं

Sun, 14 Oct 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Updated Sun, 14 Oct 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah says It is our responsibility to get such a victory in Madhya Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। इस दौरान रविवार को उन्होंने होशंगाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'सिर्फ इस पार्टी (भाजपा) में यह संभव है कि एक गरीब चायवाले का बेटा, जिसकी कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं थी वह आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री है।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असम में 40 लाख घुसपैठियों की पहचान की गई और जैसे ही यह हुआ दिग्विजय सिंह से लेकर राहुल बाबा तक सभी लोग संसद में शोर मचाने लगे। कांग्रेस, एसपी और बसपा के लिए ये लोग वोट बैंक हैं लेकिन भाजपा ने यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला है। शाह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वो मध्य प्रदेश में किसके भरोसे चुनाव लड़ने निकले हैं? एक राजा, एक महाराजा और एक उद्योगपति को लेकर चुनाव नहीं जीता जा सकता।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मध्य प्रदेश की जनता के साथ अन्याय करती आई है। और मोदी सरकार निरंतर देश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी नेताओं की पार्टी नहीं है, यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा का बूथ और शक्ति केंद्र का अध्यक्ष ही भाजपा का मालिक होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम मध्य प्रदेश में अगले 50 सालों जीत तक हासिल करें। पार्टी का परचम पंचायत से ससंद तक लहराए। मध्य प्रदेश के चुनाव में विरोधी दल कितनी भी ताकत लगा लें लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की ताकत के सामने उनकी दाल गलने वाली नहीं है।
 
बता दें कि अमित शाह अपने इस दो दिवसीय दौरे में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सतना, रीवा, डिंडोरी और जबलपुर जिलों में भाग लेने के लिए पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शाह सोमवार को सतना, रीवा और जबलपुर जिले में पार्टी की सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह डिंडोरी जिले में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश संगठन को उम्मीदवार तय करने के मानदंडों पर भी निर्देश दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed