फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ambulance carrying pregnant woman fell into canal in Khargone

Khargone: प्रसूता को ला रही एंबुलेंस नहर में गिरी, प्रसव हुआ सुरक्षित, वाहन चला रहे ड्राइवर की हुई मौत

Wed, 06 Dec 2023 08:55 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 06 Dec 2023 08:55 AM IST
सार

MP News: खरगोन जिले के बेड़िया थाना अंतर्गत प्रसूता को ला रही एक एंबुलेंस नहर में गिर गई। जिसके बाद प्रसूता सहित उसके परिजन बदहवास हो गए। हालांकि इस दौरान महिला के पति ने किसी तरह खुद को बचाते हुए प्रसूता और परिवार की महिलाओं की भी जान बचा ली, लेकिन एंबुलेंस के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ambulance carrying pregnant woman fell into canal in Khargone
प्रसूता को ला रही एंबुलेंस नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन जिले के बेड़िया थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरी खेड़ा के पास बीती देर रात प्रसूता को लेकर बेड़िया अस्पताल जा रही एक एंबुलेंस नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि चालक तेज रफ्तार से एंबुलेंस को चला रहा था, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एंबुलेंस चला रहे महेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं एंबुलेंस में सवार प्रसूता महिला सहित उसके पति और दो अन्य महिलाएं बदहवास हो गए। हालांकि किसी तरह महिला के पति ने पहले खुद को बचाया, जिसके बाद परिवार की तीनों महिलाओं को भी सुरक्षित बचाकर नहर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद प्रसूता सहित घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रसूता की सुरक्षित डिलीवरी हो सकी और फिलहाल वह ठीक है। 

विज्ञापन


मृतक नहीं था अधिकृत 108 चालक 
वहीं घटना के बारे में जानकारी देते हुए बेड़िया थाना के प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि शाम को एक कॉल पर 108 एंबुलेंस रवाना हुई थी, जिसमें प्रसूता और उसके घर वाले थे। उसमें रास्ते में दुर्घटना हुई थी, जिसमें महिला और उसके परिजन सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। महिला की डिलीवरी भी सेफ तरीके से हो गई है। लेकिन जो 108 चलाने वाला महेंद्र था उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हुई है। हालांकि अभी संज्ञान में आया है कि मृतक अधिकृत चालक नहीं था, उसका सहायक था। किन परिस्थितियों में सहायक के द्वारा एंबुलेंस चलाई जा रही थी, उसकी हम जांच कर रहे हैं। 108 के प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दामाद ने बचाया परिजनों को
वहीं प्रसूता के साथ घायल हुई उसकी परिजन महिला गीता बाई ने बताया कि वह डिलीवरी केस की लेकर पीपरी खेड़ा से बेड़िया एंबुलेंस की गाड़ी से जा रहे थे। रास्ते में एंबुलेंस तीन पलटी खाकर नहर में गिर गई। इसके बाद हमें कुछ समझ नहीं आया और डूबने लगे । फिर हमारे जंवाई ने हमको खींचकर बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed