{"_id":"ad41736d3b45d7a0b2e42502fc5a86fb","slug":"alligation-on-medical-college-cmo-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज: मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज: मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा देह व्यापार
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी मेडिकल कालेज में एक सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। इंटर्नशिप कर रहीं 14 ट्रेनी नर्सों ने कालेज प्रबंधन पर उन्हें देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले आरडी गार्डी मेडिकल कालेज में इंटर्नशिप कर रहीं नर्सों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और अस्पताल अधीक्षक पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करते हुए पैसा कमाने के लिए देह व्यापार करने को कहा।
विज्ञापन
इस बारे में कालेज के अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को चिमनगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। शिकायत में नर्सों ने कहा कि इस बारे में उन्होंने अपने मैट्रन को बताया था लेकिन उन्होंने चुप रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को मैट्रन को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया। जिन दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है वे फरार बताए जा रहे हैं।
हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए कालेज प्रबंधन ने कहा है कि ट्रेनी नर्स रात में ड्यूटी करना नहीं चाहती थीं इसलिए उन्होंने संस्थान के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज करवाई।
इस बीच मध्य प्रदेश महिला आयोग की सदस्य स्नेहलता उपाध्याय मंगलवार को मामले की जांच के लिए कालेज पहुंची। उन्होंने कालेज के डीन डॉ. जेके शर्मा और अन्य अधिकारियों से मुलाकात कीं।
ट्रेनी नर्स जिले के जौरा शहर के एक नर्सिंग कालेज की छात्रा हैं। उपाध्याय ने उज्जैन के पुलिस अधीक्षक से भी इस बारे में रिपोर्ट मांगी हैं।
