Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   alirajpur double murder case three main accused helper arrested

आलीराजपुर दोहरे हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: तीन मुख्य आरोपी और मददगार गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

Fri, 20 Nov 2026 06:52 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आलीराजपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 20 Nov 2026 06:52 PM IST
सार

आलीराजपुर में ओम शांति आश्रम के पास हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन फरार मुख्य आरोपियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शरण देने वाले मददगार के घर से वारदात में इस्तेमाल दूसरा बोलेरो वाहन भी जब्त किया गया।

विज्ञापन
alirajpur double murder case three main accused helper arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले स्थित ओम शांति आश्रम के पास हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने तीन फरार मुख्य आरोपियों और उन्हें शरण देने वाले एक मददगार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मददगार के घर से वारदात में प्रयुक्त दूसरा बोलेरो वाहन भी जब्त किया है।
विज्ञापन


बोलेरो से टक्कर मारकर हत्या
पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि 16 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित ओम शांति आश्रम के पास बोलेरो वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद, आरोपियों ने मोटरसाइकिल सवार मोती वास्कले और चमला पर फालिये से ताबड़तोड़ वार करके उनकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
हत्याकांड के फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसडीओपी शक्तिसिंह चौहान की निगरानी और कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले के नेतृत्व में पुलिस ने एक विशेष टीम बनाई। इस टीम ने तकनीकी जानकारी जुटाकर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 20 नवंबर को त्वरित कार्रवाई करते हुए मोरधी के रहने वाले तीन आरोपी गोलू वास्कले, सुरेश वास्कले और सुमला वास्कले को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मददगार ने झाबुआ में दी शरण
मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हरदासपुर निवासी नानचिया ने तीनों मुख्य आरोपियों की मदद की थी। मददगार नानचिया ने वारदात में प्रयुक्त दूसरे बोलेरो वाहन को अपने घर में छिपाकर रखा हुआ था। वह तीनों फरार आरोपियों को अपने साथ झाबुआ जिले में ले गया और वहां उसने आरोपियों को छिपाकर रखा। पुलिस ने मददगार नानचिया को भी गिरफ्तार कर छिपाया गया बोलेरो वाहन जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed