मध्य प्रदेश में अखिलेश का कांग्रेसियों को खुला ऑफर, हमारे पास आओ हम देंगे टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन की संभावना खत्म हो जाने के बाद कांग्रेसियों को टिकट का खुला ऑफर दिया है। सोमवार को छतरपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि टिकट हासिल करने में नाकाम कांग्रेसी हमारे पास आएं, हम उनको टिकट देंगे।
बता दें कि राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि बसपा और सपा भी अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद सपा अब तक छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी से उसके उम्मीदवार अर्जुन आर्य ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अर्जुन कांग्रेस का उम्मीदवार बनना चाह रहे हैं।
जब भी कांग्रेस कमजोर होती है, सपा के नजदीक होती है
दो दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड इलाके में पहुंचे अखिलेश ने कहा कि जब भी कांग्रेस कमजोर होती है, सपा के नजदीक होती है। हम तो गठबंधन करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह सबको साथ लेकर चले। कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी मची है इसलिए हमने कहा है कि सपा में आओ, हम टिकट देंगे।
इस बीच, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस के बीच भी गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। सूत्रों ने बताया कि गोंडवाना ने 11 सीटें मांगी थीं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं हुई।
