फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Akhilesh offerd Congress people 'come to us, we will give ticket'

मध्य प्रदेश में अखिलेश का कांग्रेसियों को खुला ऑफर, हमारे पास आओ हम देंगे टिकट

Tue, 09 Oct 2018 05:12 AM IST
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल
राजेश चतुर्वेदी, भोपाल Updated Tue, 09 Oct 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh offerd Congress people 'come to us, we will give ticket'

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने गठबंधन की संभावना खत्म हो जाने के बाद कांग्रेसियों को टिकट का खुला ऑफर दिया है। सोमवार को छतरपुर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि टिकट हासिल करने में नाकाम कांग्रेसी हमारे पास आएं, हम उनको टिकट देंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि बसपा और सपा भी अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की संभावना खत्म होने के बाद सपा अब तक छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी से उसके उम्मीदवार अर्जुन आर्य ने सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। अर्जुन कांग्रेस का उम्मीदवार बनना चाह रहे हैं।
विज्ञापन

 

 

जब भी कांग्रेस कमजोर होती है, सपा के नजदीक होती है


दो दिवसीय दौरे पर बुंदेलखंड इलाके में पहुंचे अखिलेश ने कहा कि जब भी कांग्रेस कमजोर होती है, सपा के नजदीक होती है। हम तो गठबंधन करना चाहते थे लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि वह सबको साथ लेकर चले। कांग्रेस में टिकट को लेकर मारामारी मची है इसलिए हमने कहा है कि सपा में आओ, हम टिकट देंगे।

इस बीच, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस के बीच भी गठबंधन की संभावनाएं खत्म हो गई हैं। सूत्रों ने बताया कि गोंडवाना ने 11 सीटें मांगी थीं, लेकिन कांग्रेस इसके लिए राजी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed