फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   airoplane crashed, there is dout to die 7

विमान हादसाः बचाने गए युवक को घड़ियाल ने खाया

Sat, 29 Mar 2014 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Mar 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
airoplane crashed, there is dout to die 7

वायुसेना का विमान सी. 130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान आज मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पायलट और चालक दल के सदस्यों समेत सात लोगों के मरने की आशंका है।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद प्रशासन और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने के बाद मलबे में पायलट समेत सात लोगों के शव देखे गए हैं। लेकिन वायु सेना से इसकी पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


यहां वायु सेना के सूत्रों ने बताया कि इस परिवहन विमान में चालक दल के कम से कम पांच सदस्य सवार होते हैं लेकिन प्रशिक्षण उडान पर होने के कारण अभी इस बात की पुष्टि करनी है कि उसमें अतिरिक्त सदस्य तो नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को घड़ियाल ने खाया


विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर चंबल नदी के पास गिरा और पास के गांव के लोगों ने उत्साहपूर्वक लोगों की खोज के लिए जब नदी में छलांग लगा दी तो एक व्यक्ति को घडियाल ने खा लिया।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि विमान नदी के पास की एक चट्टान से टकराया और फिर कहीं सूखी तो कहीं छह सात फुट गहरी चंबल नदी पर गिरा। यह दुर्घटना करीब साढे ग्यारह बजे मध्य प्रदेश के श्योपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर सामंतपुर गांव के पास हुई।


हादसे की सूचना मिलते ही खोज और राहत दल के तीन हेलीकाप्टर बरेली. आगरा और ग्वालियर से उडान भर कर मौके पर पहुंच गये है। विमान दुर्घटना की आरंभिक सूचना श्योपुर जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को चरवाहों से मिली जिन्होंने बताया कि एक विमान सूखी चंबल नदी में पडा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed