फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agarwal death is a conspiracy, check it: Shankaracharya Swaroopanand

अग्रवाल की मौत एक साजिश, इसकी जांच हो : शंकराचार्य स्वरूपानंद

Mon, 15 Oct 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 15 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
Agarwal death is a conspiracy, check it: Shankaracharya Swaroopanand

द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने पर्यावरणविद प्रो. जी. डी. अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद की मौत को एक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। स्वरूपानंद ने कहा कि प्रशासन स्वामी सानंद को अनशन स्थल से उठाकर ले गया था तो उनकी जान बचाना भी उसकी जिम्मेदारी थी। सरकार गंगा की सफाई करने की बजाय गंदे नालों पर पर्दे डाल रही है। 

विज्ञापन


जी. डी. अग्रवाल की मौत, बांध बनाने वाले ठेकेदारों और प्रशासन की कोई साजिश भी हो सकती है। इसलिए इसकी जांच होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों श्री अग्रवाल का निधन हो गया था। वह जीवनदायी गंगा को बचाने के लिए हरिद्वार में लंबे समय से अनशन पर थे। एक सवाल के जवाब में स्वरूपानंद ने कहा कि आरएसएस हिंदुओं को गुमराह करने का काम करता है। 
विज्ञापन


संघ प्रमुख भागवत द्वारा विवाह को एक कॉन्ट्रैक्ट बताना यह साबित करता है कि आरएसएस के कैसे विचार हैं। जो लोग मुझे कांग्रेसी कहते हैं, उन्हें मालूम होना चाहिए कि रामसेतु को तोड़ने का सबसे पहले विरोध मैंने ही किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक ऐसा हवाई जहाज है जो हर पांच साल बाद ईंधन लेने के लिए जमीन पर उतरता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed