फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Madhya Pradesh: After Morena, questions raised again about IPS Anurag Sujania in Sagar; Diggi's allegations ad

एमपी: एक IPS, दो जिले और जहरीली शराब कांड... मुरैना के बाद सागर में फिर अनुराग सुजानिया पर क्यों उठ रहे सवाल?

Mon, 14 Sep 2026 08:12 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Mon, 14 Sep 2026 08:12 AM IST
सार

सागर जहरीली शराब कांड के बाद एसपी अनुराग सुजानिया एक बार फिर चर्चा में हैं। मुरैना के बाद सागर में शराब कांड और दिग्विजय सिंह के गंभीर आरोपों ने उनकी पोस्टिंग और पुलिसिंग को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिग्विजय सिंह ने उन पर 50 से 60 लाख रुपए प्रतिमाह उगाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh: After Morena, questions raised again about IPS Anurag Sujania in Sagar; Diggi's allegations ad
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और सागर एसपी अनुराग सुजानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। इस बीच सागर एसपी अनुराग सुजानिया भी चर्चा में हैं। वजह केवल सागर की घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले मुरैना में उनके एसपी रहते हुए हुआ जहरीली शराब कांड भी है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सागर पहुंचकर एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे अनुराग सुजानिया की भूमिका और उनके अब तक के पुलिस करियर को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश के 7,500+ मेधावी विधार्थियों को मिलेगी ई-स्कूटी, CM मोहन यादव 16 सितंबर को करेंगे वितरण
विज्ञापन


2014 बैच के IPS, इंजीनियरिंग बैकग्राउंड
अनुराग सुजानिया 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। वे मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं। पुलिस सेवा में आने के बाद उन्होंने मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारियां संभालीं। वे टीकमगढ़, मंदसौर और मुरैना में एसपी रह चुके हैं। सागर की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे पुलिस मुख्यालय में एआईजी प्रशासन के पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सागर शराब कांड पर CM यादव का सख्त संदेश: दोषियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शेंगे, पुलिस ने इनामी आरोपी को पकड़ा


मुरैना में 2021 का शराब कांड बना बड़ा रिकॉर्ड
अनुराग सुजानिया के करियर में मुरैना की पोस्टिंग सबसे ज्यादा चर्चा में रही है। वर्ष 2021 में उनके मुरैना एसपी रहते जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठे थे। जांच में अवैध शराब के नेटवर्क और पुलिस की भूमिका से जुड़े आरोप सामने आए थे। इसके बाद सुजानिया को एसपी पद से हटा दिया गया था। इस मामले में बाद में न्यायिक प्रक्रिया भी आगे बढ़ी। नवंबर 2025 में जौरा की अदालत ने मामले में 14 दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई थी। 

ये भी पढ़ें-  सागर शराब कांड: NH-44 पर मुनमुन ढाबे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, गौरझामर-शाहगढ़ में भी अतिक्रमण पर कार्रवाई

सागर में चार महीने पहले ही संभाली थी कमान
मुरैना की घटना के बाद अनुराग सुजानिया की पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में रही। इसके बाद करीब चार महीने पहले उन्हें सागर का एसपी बनाया गया। सागर में उनकी तैनाती को अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता था कि बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब का मामला सामने आ गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद पुलिस की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे। 

ये भी पढ़ें-  शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने सरकार को घेरा, SP को हटाने और EOW जांच की मांग; चार पीड़ित परिवारों को लिया गोद

दिग्विजय सिंह ने लगाए वसूली के आरोप
जहरीली शराब कांड के बाद सागर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने प्रभावित परिवारों और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने एसपी अनुराग सुजानिया पर हर महीने करीब 50 से 60 लाख रुपये की अवैध वसूली का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि उनके आरोप गलत हैं तो एसपी उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा कर सकते हैं और वह इन आरोपों को अदालत में प्रमाणित करेंगे। दिग्विजय सिंह ने मुरैना के पुराने शराब कांड का भी जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस अधिकारी के मुरैना एसपी रहते जहरीली शराब से मौतें हुई थीं, वही अधिकारी अब सागर में एसपी हैं और यहां भी इसी तरह की घटना सामने आ गई। अभी दिग्विजय सिंह के आरोपों पर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
 





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed