फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   after minister of state position computer baba wants vidhan sabha ticket in madhya pradesh

राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद अब कम्प्यूटर बाबा ने मांगा विधानसभा के लिए टिकट

Mon, 16 Apr 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Apr 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
after minister of state position computer baba wants vidhan sabha ticket in madhya pradesh

मध्यप्रदेश में राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद अब कम्प्यूटर बाबा ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मांगा हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट दें। संतों के मन में भी रहता है कि वह समाज के लिए कुछ करें। 

विज्ञापन


राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद मंडला पहुंचे कम्प्यूटर बाबा ने कहा कि संत समुदाय कब तक समाज के भले के लिए किसी के पीछे घूमेगा। संत समुदाय ऐसा करते-करते अब थक चुका है। उन्हें भी राजनीति में आने का मौका मिलना चाहिए ताकि संतों की बातों को सुना जाए। उन्होंने कहा कि वह सिवनी के खड़ेश्वरी बाबा को टिकट देने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शिवराज सरकार ने पांच बाबाओं को राज्यमंत्री का दर्जा दिया था। इनमें कम्प्यूटर बाबा के अलावा नर्मदानंद, हरिहरानंद, भैय्यू महाराज और पंडित योगेंद्र महंत के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में सरकार ने नर्मदा नदी के लिए जन जागरुकता अभियान चलाने के लिए एक विशेष समिति भी गठित की है। जिसमें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त इन सभी बाबाओं को सम्मिलित किया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed