फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Action starts against officers in MP after 10 hours of Cabinet oath  

मध्यप्रदेश: मंत्रिमंडल शपथ के बाद अधिकारियों के तबादले शुरू, देर रात बदले कई कलेक्टर

Wed, 26 Dec 2018 08:55 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अजय सिंह Updated Wed, 26 Dec 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
Action starts against officers in MP after 10 hours of Cabinet oath  
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्यप्रदेश में कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ लेने के महज 10 घंटे बाद ही बड़े-बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। अधिकारियों पर कार्रवाई मंत्रियों की शिकायत के बाद जा रही है। जिसमें अधिकारियों की पोस्टिंग दूसरी जगहों पर हुई। इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को हटाकर मंत्रालय में मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर तैनात किया गया है। ऐसा कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की शिकायत के बाद किया गया। निशांत की पोस्टिंग मंगलवार देर रात करीब एक बजे की गई। 

विज्ञापन


इसके बाद भोपाल नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को हटाकर इंदौर में कमर्शियल टैक्स में एडिशनल कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया। उनपर कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा की शिकायत पर कार्रवाई हुई। सरकार के एक्शन में आने का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ किया गया। और अब मंत्रिमंडल शपथ के बाद ही करीब 16 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन


बी. विजयदत्ता को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया। इससे पहले 20 तारीख को ही उन्हें गुना कलेक्टर के पद से हटाते हुए मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया था। यानी महज पांच दिन में ही ये उनकी दूसरी पोस्टिंग है। इसके अलावा झाबुआ कलेक्टर को भी हटा दिया गया और उनके स्थान पर प्रबल सिपाहा को नया कलेक्टर बनाया गया। झाबुआ कलेक्टर पर सांसद कांतिलाल भूरिया की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात 16 आईएएस अफसरों के तबादले
  • इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन भोपाल का मिशन संचालक बनाया गया है।
  • उमरिया कलेक्टर मालसिंह भयडिया को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • मण्डला केलेक्टर अनय द्विवेदी को मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • राजगढ़ जिले के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • टीकमगढ़ कलेक्टर अभिजीत अग्रवाल को मंत्रालय में उप सचिव बनाया गया है।
  • मंत्रालय में उप सचिव सौरव कुमार सुमन को टीकमगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।
  • मंत्रालय में उप सचिव बी विजय दत्ता को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
  • इंदौर जिले की अपर कलेक्टर निधि निवेदिता को राजगढ़ कलेक्टर बनाया गया है।
  • सतना नगर निगम कमिश्नर प्रवीण सिंह को सिवनी कलेक्टर बनाया गया है।
  • देवास जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव रंजन मीना को नीमच कलेक्टर बनाया गया है। 
  • एमपी एड्स कंट्रोल सोसायटी के संचालक उमेश कुमार को बुरहानपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
  • उच्च शिक्षा संचनालय भोपाल के अपर संचालक जगदीश चंद्र जटिया को मण्डला कलेक्टर बनाया गया है।
  • नीमच कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव बना दिया गया है।
  • नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर के संचालक प्रबल सिपाहा को झाबुआ कलेक्टर बनाया गया है।
  • सागर संभाग के अपर आयुक्ट (राजस्व) अमरपाल सिंह को उमरिया कलेक्टर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed