{"_id":"6208be70d9ff185543682c10","slug":"action-of-rewa-lokayukta-three-policemen-including-govindgarh-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा में लोकायुक्त की कार्रवाई: गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा में लोकायुक्त की कार्रवाई: गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Sun, 13 Feb 2022 01:46 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:46 PM IST
सार
भोपाल में नगर निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के बाद रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बबुआ सिंह और राजकुमार कर्मिशयल वाहन इलाके से निकालने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
रीवा लोकायुक्त की टीम ने तीन पुलिसवालों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत तीन पुलिस कर्मियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक बबुआ सिंह और राजकुमार कर्मिशयल वाहन इलाके से निकालने के लिए रिश्वत मांग रहे थे।
रीवा लोकायुक्त पुलिस को मनीष कुमार पटेल ग्राम मढ़ा तहसील रामपुर नैकिन जिला सीधी ने शिकायत दी थी। पटेल ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक का दी शिकायत में कहा था कि गोविंदगढ़ थाना प्रभारी एवं दो पुलिसकर्मी पुलिसकर्मी कमर्शियल वाहन क्षेत्र से निकलने के बदले प्रतिमाह 6 हजार की मांग कर रहे है। शिकायत के बाद लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में 20 सदस्य टीम ने थाना प्रभारी एवं दो पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते दबोच लिया। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई फिलहाल जारी है।
बता दें तीन महीने पहले भी लोकायुक्त पुलिस ने गोविंदगढ़ थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी और एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते दबोचा था।