फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   accused released on bail rape victim for second time arrested in Rewa

Crime News: जमानत पर छूटे रेप के आरोपी ने दोबारा उसी लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 29 Aug 2022 05:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 29 Aug 2022 05:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र से दुष्कर्म का बहुत ही हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। मामले को सही तरीके से जान समझकर आप भी बोलेंगे कि वाकई आरोपियों में कानून का कोई खौफ नहीं बचा है।

विज्ञापन
accused released on bail rape victim for second time arrested in Rewa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रीवा जिले में रेप के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी ने पीड़िता के साथ दोबारा दुष्कर्म किया है। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बता दें कि दुष्कर्म की घटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। जहां पूर्व में थाने में पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के साथ मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया था। हालांकि, बाद में फिर उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन


जमानत के बाद जब आरोपी युवक अपने घर वापस आया तो फिर पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया। किसी काम को लेकर पीड़िता जब अपने घर से जब बाहर निकली तो आरोपी ने उसे रोक लिया। पी़ड़िता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। वह जबरन पीड़िता को मंदिर के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान बचाकर भागी पीड़िता जब अपनी घर पहुंची तो परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed