फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Accident in Satna: Pickup, returning after Devi Darshan in Maihar overturned, 2 died

सतना में हादसा: मैहर में देवी दर्शन के बाद लौट रही पिकअप पलटी, 2 की मौत 

Thu, 11 Nov 2021 07:14 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Nov 2021 07:14 PM IST
सार

मैहर में देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलट गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 17 से अधिक घायल है। 

विज्ञापन
Accident in Satna: Pickup, returning after Devi Darshan in Maihar overturned, 2 died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

सतना के रामनगर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हैं। घायलों को रामनगर हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। ये लोग सीधी से मैहर में देवी दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय वाहन सड़क से उतरा और पलट गया। मरने वालों के नाम रामबाई साकेत और शिवलाल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के सगौनी गांव के पास गुरुवार को पिकअप वाहन MP53 GA3978 पलटी खा गया। इसमें ड्राइवर समेत 20 से अधिक लोग थे। हादसे के बाद ड्राइवर समेत तीन लोग कूदकर भाग निकले। सभी लोग रामपुर नैकिन के ग्राम पटरा से दर्शन करने मैहर आए थे। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई।  
विज्ञापन


सड़क ऊंची है, जिससे हुआ हादसा
यह सड़क हाल ही में बनी है। इसकी ऊंचाई बढ़ा दी, जबकि किनारे नीचे है। इससे सड़क से उतरने के बाद वाहन को फिर से सड़क पर लाना मुश्किल हो जाता है। पिकअप भी इसी दौरान पलटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed