{"_id":"618d1e2271df81657e6a0115","slug":"accident-in-satna-pickup-returning-after-devi-darshan-in-maihar-overturned-2-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना में हादसा: मैहर में देवी दर्शन के बाद लौट रही पिकअप पलटी, 2 की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना में हादसा: मैहर में देवी दर्शन के बाद लौट रही पिकअप पलटी, 2 की मौत
Thu, 11 Nov 2021 07:14 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Thu, 11 Nov 2021 07:14 PM IST
सार
मैहर में देवी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलट गया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 17 से अधिक घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना के रामनगर में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप पलट गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हैं। घायलों को रामनगर हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया है। ये लोग सीधी से मैहर में देवी दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय वाहन सड़क से उतरा और पलट गया। मरने वालों के नाम रामबाई साकेत और शिवलाल बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार रामनगर थाना क्षेत्र के सगौनी गांव के पास गुरुवार को पिकअप वाहन MP53 GA3978 पलटी खा गया। इसमें ड्राइवर समेत 20 से अधिक लोग थे। हादसे के बाद ड्राइवर समेत तीन लोग कूदकर भाग निकले। सभी लोग रामपुर नैकिन के ग्राम पटरा से दर्शन करने मैहर आए थे। वाहन पलटते ही चीख पुकार मच गई।
सड़क ऊंची है, जिससे हुआ हादसा
यह सड़क हाल ही में बनी है। इसकी ऊंचाई बढ़ा दी, जबकि किनारे नीचे है। इससे सड़क से उतरने के बाद वाहन को फिर से सड़क पर लाना मुश्किल हो जाता है। पिकअप भी इसी दौरान पलटी थी।