{"_id":"1dd3a12335e0754c4658fa807d043bef","slug":"accident-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से बस के टकराने से 2 की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से बस के टकराने से 2 की मौत, 23 घायल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 16 Jan 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बडवानी जिले में आगरा-मुंबई राजमार्ग पर एक निजी बस की खडे ट्रक से टकरा जाने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी और 23 यात्री घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ठीकरी से तीन किलोमीटर दूर सेगवाल फाटे पर कल रात गलत साइड पर खडे ट्रक से इंदौर से मुंबई जा रही बस टकरा गयी।
दुर्घटना में बस चालक रघुवीर सिंह(55) निवासी इंदौर और अमित कटारिया(20) की घटना स्थल पर मौत हो गयी तथा पांच महिलाओं समेत 23 यात्री भी घायल हो गए।
इनमें से 13 को बडवानी तथा 10 को ठीकरी के शासकीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जहां इनकी खतरे से बाहर बतायी गई हैं।
