फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A speeding bus collided with a tree and overturned near Holipura in Sehore many passengers injured

Sehore: होलीपुरा के पास तेज रफ्तार बस पेड़ से टकरा कर पलटी, कई घायल यात्री बुधनी के अस्पताल में कराए गए भर्ती

Tue, 14 Feb 2023 03:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 14 Feb 2023 03:26 PM IST
सार

बस श्योपुर से होकर नसरुल्लागंज जा रही थी। उसी वक्त बस होलीपुरा के पास उजड़ खेड़ा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। तेज टक्कर होने की वजह से बस पलट गई। इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
A speeding bus collided with a tree and overturned near Holipura in Sehore many passengers injured
घटनास्थल पर पलटी हुई बस और आसपास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीहोर जिले के बुधनी और सलकनपुर के बीच होलीपुरा के पास तेज रफ्तार से आ रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और उसके बाद पलट गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। इनमें से कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बुधनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बस श्योपुर से होकर नसरुल्लागंज जा रही थी। उसी वक्त बस होलीपुरा के पास उजड़ खेड़ा के बीच अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बस बाद में पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही होशंगाबाद, बुधनी और वर्धमान सहित अन्य जगह की एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं। बुधनी पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस से बुधनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed