{"_id":"5fb69f428ebc3e9bbb18e1c2","slug":"a-person-sentenced-to-death-for-the-crime-of-raping-and-killing-the-child-in-chhindwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को मिली मौत की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति को मिली मौत की सजा
Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
मुकेश कुमार झा
पीटीआई, छिंदवाड़ा
पीटीआई, छिंदवाड़ा
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा कस्बे की विशेष अदालत ने साढ़े तीन साल की एक बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में 22 वर्षीय एक युवक को गुरुवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
अदालत ने इस मामले में सह अपराधी को सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। यह जानकारी लोक अभियोजक समीर कुमार पाठक ने है। पाठक ने बताया कि विशेष न्यायालय ने इस मामले में दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम के तहत उन्हें सजा सुनाई।
विज्ञापन
पाठक ने बताया कि बच्ची को इस साल 17 जुलाई को मुख्य आरोपी रितेश धुर्वे ने 10 रूपये का नोट दिखाकर अपने पास बुलाया और अपने कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बाद में उसने धनपाल के साथ मिलकर शव को बोरी में भरकर माचागोरा बांध में फेंक दिया था।
विज्ञापन
