फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a man follwing by snakes everywhere

युवक जिसका हर जगह पीछा कर रहे हैं सांप!

Sat, 01 Feb 2014 12:51 PM IST
Updated Sat, 01 Feb 2014 12:51 PM IST
विज्ञापन
a man follwing by snakes everywhere

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में रहने वाला 22 साल का युवक अनारसिंह। वह अपनी जिंदगी से त्रस्त है। कारण..... वह जहां भी जाता है सांप जैसे पीछा करते हुए उसके साथ चले आते हैं।

विज्ञापन


सुनने में शायद हैरानी हो लेकिन किसी फिल्मी कहानी की तरह ही अनारसिंह की जिंदगी में हर तरफ सांप ही सांप हैं। उसे कई बार सांप काट चुके हैं। सपने में भी सांप ही सांप दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


इन सापों से परेशान होकर उसके अपना गांव छोड़ दिया लेकिन सांप फिर भी उसका जैसे पीछा कर रहे हैं।

सांपों की वजह से छोड़ा गांव

a man follwing by snakes everywhere

अनारसिंह को जब दो बार सांप ने काटा तो उसकी जान तो बच गई लेकिन डर के कारण उसने अपना गांव छोड़ दिया। वह दूसरे गांव आकर रहने लगा।

बीते साल 28 अक्टूबर की दोपहर काम करते हुए अनारसिंह को पोल्ट्री फॉर्म में सांप ने डंसा। इसके बाद तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे बीसियों इन्जेक्शन लगे तब जाकर ही उनकी जान बच सकी।

इस घटना को तीन महीने भी नहीं बीते थे कि गुरुवार शाम उसे फिर से पोल्ट्री फॉर्म में सांप ने पैर में डस लिया। अब वह फिर से अस्पताल में भर्ती है।

बहन की मौत के बाद खौफ

a man follwing by snakes everywhere
कई साल पहले अनारसिंह कि एक बहन की मौत सांप के काटने से हो गई थी।

इसके बाद उसे सपने में साप दिखाई देने लगे। उसे दो साल में कई बार सांप ने डस भी लिया। लेकिन सांपों से निजात नहीं मिली।

युवक के परिजनों के मुताबिक अनारसिंह को गुरुवार को सांप ने काटा और उस दिन मौनी अमावस्या थी।
विज्ञापन

इलाज से बच जाती है जान

a man follwing by snakes everywhere

डॉक्टरों के मुताबिक यदि समय पर इलाज मिले तो सर्पदंश के बावजूद जान बचाई जा सकती है। और इसी वजह से अनारसिंह भी कई बार सांपों के काटे जाने के बावजूद जिंदा और सकुशल है।

इस बार भी अनारसिंह को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उसकी जान बच गई।

डॉक्टर के मुताबिक कई बार काटने वाले या आसपास दिखाई देने वाले ये सांप बिना जहर के भी होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed