फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A letter to Mahalaxmi: Help me mother, grace me with rs 50 lakh cash and some job

भक्त की भगवान को चिट्ठी: रतलाम की महालक्ष्मी से गुहार- मेरी मदद करो देवी... 21 दिन में 50 लाख रुपए और कोई काम दे देना!

Tue, 26 Oct 2021 07:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 26 Oct 2021 07:23 PM IST
सार

दो साल के अंतर के बाद रतलाम के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर का दानपात्र खोला गया है। पटवारियों की टीम दान को गिन रही है। इसमें भक्तों की अनूठी चिट्ठियां भी सामने आ रही है। एक भक्त ने महालक्ष्मी से सीधे-सीधे 50 लाख रुपए कैश 21 दिन में उपलब्ध कराने की गुहार की है।

विज्ञापन
A letter to Mahalaxmi: Help me mother, grace me with rs 50 lakh cash and some job
महालक्ष्मी मंदिर, रतलाम - फोटो : Social media

विस्तार

भगवान के प्रति भक्तों की आस्था भी अनूठी है। यह आस्था लाखों के दान पर भारी है। यही वजह है कि जब भक्तों के पास भगवान को देने को कुछ नहीं रहता तो वे उनके चरणों में आस्था की अर्जी चढ़ा देते हैं। चाहे देवास की माता टेकरी हो या इंदौर का खजराना गणेश मंदिर, सभी जगह से आस्था की अर्जियां निकलती रही हैं। अब मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर से भी ऐसी ही एक अर्जी मिली है, जिसमें भक्त ने प्रार्थना की है कि हे महालक्ष्मी मां मेरी मदद करो। 21 दिन में 50 लाख रुपए और कोई काम दे देना।
विज्ञापन


दरअसल, मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर है। दीपावली पर तो इस मंदिर की रौनक देखते ही बनती है। करोड़ों रुपए की नगदी और जेवरात से मंदिर को सजाया जाता है। माणक चौक में ये मंदिर स्थित है। इसकी दूर-दूर तक ख्याति है।
विज्ञापन


पटवारियों की टीम ने की गिनती
करीब दो साल से मंदिर का दानपात्र नहीं खुला था। इसे लेकर मांग उठ रही थी कि आखिर दान पात्र कब खोला जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने दान पात्र खोला। दस पटवारियों की टीम दान की गिनती में जुटी। पांच रुपए से लेकर 500 रुपए तक के नोट व चिल्लर मिली। इतना ही नहीं एक भक्त की अर्जी भी मिली जो सभी दान पर भारी रही। शाम तक चली गिनती के बाद पता चला कि  भक्तों ने महालक्ष्मी को लगभग 2 लाख 18 हजार कैश चढ़ाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवास में माता की टेकरी के दानपात्र से मिली थी चिट्ठियां
पिछले दिनों मध्यप्रदेश के देवास की माता टेकरी पर भी दान पात्र खुले थे। मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता मंदिर परिसर की दान पेटी खोली गई थी। इसमें भी भक्तों की रोचक चिट्ठियां मिलीं थी। किसी ने लिखा था कि उससे मिलाने के लिए थैंक्यू मां, तो किसी ने लिखा था कि मां मेरे पति की नोट प्रेस में नौकरी लगवा देना, मेरा मकान बनवा देना।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed