{"_id":"5fcb39a68ebc3ecf6b04a972","slug":"a-girl-honesty-seen-in-madhya-pradesh-betul-where-she-found-bag-full-of-money-and-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : युवती ने बस में मिला नोटों से भरा बैग पुलिस को सौंपा, पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : युवती ने बस में मिला नोटों से भरा बैग पुलिस को सौंपा, पेश की ईमानदारी की मिसाल
Sat, 05 Dec 2020 01:11 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतुल
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
रीता की ईमानदारी, किसान का पैसों भरा बैग लौटाया
- फोटो : social media
मध्यप्रदेश के बैतुल से ईमानदारी की एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे हर किसी को प्रेरणा लेने की जरुरत है। बैतुल में एक युवती को एक लाख बीस हजार रूपयों से भरा एक बैग मिला, जिसे युवती ने अपनी ईमानदारी के चलते पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद बैग को उसके मालिक तक पहुंचा दिया। बैतुल की रीता की ईमानदारी देशवासियों के लिए बेमिसाल उदाहरण बन गई। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि रीता को पैसों से भरा बैग मिला है लेकिन उसने हर बार पुलिस को लौटा दिया है।
विज्ञापन
बिरुल बाजार निवासी किसान राजा रमेश साहू अपनी गोभी की फसल को भोपाल से बेचकर लौट रहा था। लौटते समय किसान का बैग वैष्णवी बस में छूट गया। बस में सफर कर रही पोहार निवासी रीता को यह बैग मिल गया। रीता ने देखा तो इस बैग में एक लाख बाइस हजार रुपये थे, जिसके बाद उसने इसे पुलिस तक पहुंचाना सही समझा।
विज्ञापन
रीता ने इस बैग को साईंखेड़ा थाना पुलिस को सौंप दिया। बस वालों की मदद से पुलिस ने इस बैग को राजा साहू तक पहुंचा दिया। साईंखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे का कहना है कि रीता ने पहली बार अपनी ईमानदारी का उदाहरण पेश नहीं किया है।
इससे पहले भी रीता के पिता के खाते में 42,000 रुपये आ गए थे, जिसे उसने वास्तविक व्यक्ति को लौटाकर मिसाल पेश की थी। थाना प्रभारी ने इस मामले की जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारी को दी और रीता पवार को सम्मानित किया गया।
