धनंजय, उनकी पत्नी हवाई जहाज से जाएंगे ग्वालियर से झारखंड, स्कूटर से किया था 1200 किमी का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के गोड्डा से अपनी गर्भवती पत्नी को स्कूटर पर बिठाकर 1,200 किलोमीटर का सफर तय कर परीक्षा दिलाने ग्वालियर आए धनंजय कुमार और उनकी पत्नी अब हवाई जहाज से घर जाएंगे। उनके लिए हवाई यात्रा का इंतजाम अडानी फाउंडेशन ने किया है।
धनंजय (27) ने बताया कि अडानी ग्रुप के फाउंडेशन की ओर से हमें ग्वालियर से रांची की हवाई यात्रा का टिकट मिल गया है। यह टिकट 16 सितंबर का है। ग्वालियर से रांची के लिए सीधी उड़ान नहीं है, इसलिए हम दोनों हैदराबाद होकर रांची पहुंचेंगे। इसके बाद रांची से सड़क मार्ग से गोड्डा जाएंगे। इसका इंतजाम गोड्डा के जिलाधिकारी ने किया है।
Madhya Pradesh: A couple, who reached Gwalior from Godda in Jharkhand on a scooter to appear in an exam, has been given return air tickets by a corporate group. Dhananjay, the man says, "We never boarded a plane in our lives. We thank them for the support." (06.09.2020) pic.twitter.com/Er8pAUhcnl
— ANI (@ANI) September 6, 2020
उन्होंने कहा कि मेरे स्कूटर को भी भेजने का इंतजाम अडानी फाउंडेशन करेगा। धनंजय ने कहा कि ग्वालियर प्रशासन ने रहने का इंतजाम परीक्षा केंद्र के पास कर दिया है। उन्होंने कहा कि गोड्डा में ही कुछ लोगों ने नौकरी की व्यवस्था करने की बात भी कही है।
धनंजय ने ग्वालियर आने के लिए पत्नी के जेवर गिरवी रखकर 10,000 रुपये उधार लिए थे।
कोरोना महामारी के कारण ट्रेन और बस सहित यात्रा के साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण झारखंड के गोड्डा से धनंजय अपनी गर्भवती पत्नी सोनी हेम्बरम (22) को स्कूटर पर बिठाकर डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की परीक्षा दिलाने के लिए 30 अगस्त को ग्वालियर आए थे।
इस सफर के दौरान उन्होंने बारिश और खराब सड़कों का भी सामना किया और करीब 1200 किलोमीटर का सफर तय किया। मामला सामने आने के बाद ग्वालियर प्रशासन ने उनकी मदद की और अडानी फाउंडेशन ने हवाई मार्ग से उनको वापस भेजने का इंतजाम भी कर दिया।
