फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   5.66 lakh cheated in the name of tissue paper making machine in katni

MP News: टिशू पेपर बनाने की मशीन के नाम पर ठगे 5.66 लाख, पुलिस ने कंपनी संचालक समेत तीन पर की FIR

Sun, 05 May 2024 01:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 May 2024 01:44 PM IST
सार

कटनी जिले के एक शख्स से हरियाणा के 3 लोगों ने मशीन बिक्री के नाम पर 5.66 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना प्रभारी नवीन नामदेव से करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
5.66 lakh cheated in the name of tissue paper making machine in katni
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरोजगार के सपने संजोने वाले मध्य प्रदेश के एक युवक से ठगी का मामला समाने आया है। घटना कटनी जिले के रंगनाथ थाना अंतर्गत लखेरा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले विवेक रजक ने नवंबर 2023 में हरियाणा की ग्लोबल कन्वर्जन कंपनी से संपर्क करते हुए टिशु पेपर बनाने की मशीन खरीदने की बात रखी, जिस पर कंपनी ने 5 लाख 66 हजार रुपये जमा करवाते हुए उसे जल्द से जल्द मशीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। लेकिन, विवेक रजक को 5 माह बिताने के बाद भी जब मशीन नहीं मिली तो वह खुद हरियाणा स्थित कंपनी पहुंचकर मशीन ले जाने की मांग करने लगा। हालांकि, सेल्स मैनेजर जानवी और उत्पादन मैनेजर सुखबिंदर सिंह ने उसे गुमराह कर वापस भेज दिया।

विज्ञापन


आखिर में परेशान होकर युवक ने कंपनी  संचालक सिमरनजीत सिंह ग्रेवाल, सेल्स मैनेजर जानवी समेत उत्पादक मैनेजर सुखबिंदर सिंह के खिलाफ रंगनाथ थाने में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि विवेकानंद वार्ड निवासी विवेक रजक की शिकायत पर हरियाणा के ग्लोबल कन्वर्जन कंपनी के संचालक सहित 3 लोगों के खिलाप धारा 420, 406 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसके साथ टिशू पेपर बनाने की मशीन के नाम पर 5 लाख 66 हजार की धोखधड़ी हुई है। अब पुलिस मामले में आगे कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed