फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   400 priests had threatened to adopt Islam

400 पुजारियों ने दी मुस्लिम बनने की धमकी

Thu, 25 Jun 2015 08:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 08:01 AM IST
विज्ञापन
400 priests had threatened to adopt Islam

रामपुर में हाल ही में वाल्मीकि परिवारों द्वारा इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी का किस्सा अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मध्यप्रदेश के खंडवा से भी ऐसी ही खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन


यहां के आंकारेश्वर मंदिर के डेढ़ सौ के करीब पुजारियों ने जिला प्रशासन के मनमाने रवैये के विरोध में इस्लाम धर्म अपनाने की धमकी दी है। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुजारियों का आरोप है कि प्रशासन उनके कार्यों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप करता है। प्रशासन के रवैये के विरोध में मंदिर के पंडे-पुजारी धरने पर भी बैठ गए। मामला गर्माने पर प्रशासन उनकी मान मनौव्वल में जुटा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में धरने पर बैठे पंडे पुजारी

400 priests had threatened to adopt Islam

विवाद उस समय शुरू हुआ जब स्‍थानीय प्रशासन ने गत दिवस गंगा दशमी के मेले पर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग पर किसी तरह की बाहरी सामग्री जैसे फूल-पत्ते जल और पूजन सामग्री चढ़ाने पर पाबंदी लगा दी।

स्‍थानीय पुजारियों और पंडों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुजारियों का आरोप था कि प्रशासन बेवजह उनके काम में हस्तक्षेप कर रहा है।

उनका कहना था कि ज्योर्तिलिंग पर शुरू से ही बेल पत्र और फूल आदि चढ़ते रहे हैं ऐसे में उन्हें मना करने का कोई तुक नहीं है। इसके बाद पुजारी मंदिर में ही धरने पर बैठ गए।

हंगामे के बाद प्रशासन ने दी अनुमति

400 priests had threatened to adopt Islam

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन उनके कार्य में हस्तक्षेप करता रहा तो वो अपने परिवार सहित इस्लाम धर्म अपनाने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रशासन के इस मनमाने रवैये के विरोध में श्रद्धालुओं ने भी जमकर हंगामा काटा।

असल में प्रशासन ने गर्भगृह में उनके जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। जिसके बाद गुरुवार सुबह से ही किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले में मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की आपसी सहमति थी।

जिस पर पुजारियों की ओर से मंदिर ट्रस्ट को एक ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि अगर इसी तरह से पुजारियों का शोषण होता रहा तो वो परिवारों सहित अपना धर्म त्याग देंगे। इसकी एक प्रति मुख्यमंत्री और अन्य बड़े अधिकारियों को भी भेजी गई है। हालांकि हंगामा होने पर दोपहर बाद सभी को मंदिर प्रवेश में अनुमति दे दी गई।

यह बोले कलेक्टर

वहीं खंडवा के कलेक्टर एमके अग्रवाल ने इस संबंध में कहा कि, मेरी जानकारी में ये मामला आया था। आमतौर पर सालभर में प्रमुख त्यौहारों पर वहां ये व्यवस्‍था रहती है कि सुबह छह बजे तक श्रद्धालुओं और पुजारियों को ज्योर्तिलिंग पर बेल फूल पत्‍ती चढ़ाने की अनुमति रहती है। इसके बाद उसे बंद कर दिया जाता है। जिससे साफ सफाई और व्यवस्‍था बनी रहे। मामला सामने आने पर बाद में इसकी अनुमति भी दे दी गई थी, अब कुछ लोग इसे जानबूझकर मुद्दा बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed