{"_id":"5da9add78ebc3e015a22418b","slug":"3-students-dead-16-rescued-after-a-private-school-van-fell-into-a-pond-in-shajapur-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन कुएं में गिरी, तीन मासूमों की मौत, सीएम ने जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: छात्रों को ले जा रही स्कूल वैन कुएं में गिरी, तीन मासूमों की मौत, सीएम ने जताया शोक
Fri, 18 Oct 2019 05:49 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 18 Oct 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
छात्रों को ले जा रही निजी स्कूल वैन तालाब में गिरी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में भयंकर सड़क हादसा हुआ है। शाजापुर के रिछोदा गांव में 21 छात्रों को ले जा रही एक निजी स्कूल वैन कुएं में गिर गई। इस हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि 18 बच्चों को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के बाद ड्राइवर बच्चों को लेकर लौट रहा था। गाड़ी रिवर्स करते वक्त ड्राइवर गाड़ी से संतुलन खो बैठा और वैन तेजी से सामने बने कुएं में जा गिरी। वैन गिरते ही गांव में हड़कंप मच गया। गांव वाले फौरन बच्चों को बचाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी थी। बाकी 18 बच्चों को सकुशल निकाल लिया गया।
विज्ञापन
सभी छात्रों की उम्र पांच से 10 साल के बीच बताई जा रही है। शिक्षा विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, शाजापुर के रिछोदा में एक निजी स्कूल की स्कूली बच्चों से भरी वैन के कुएं में गिरने की घटना बेहद दुःखद है। तत्काल राहत कार्य करने के निर्देश दे दिए दए हैं। दुर्घटना में मृत बच्चों के परिवारों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं।
एक और ट्वीट में सीएम कमलनाथ ने कहा, घायल बच्चों का समुचित इलाज हो। पीड़ित परिवारो के साथ इस दुःख की घड़ी में सरकार साथ खड़ी है, हर संभव मदद के निर्देश दिए गए हैं। घटना की जांच हो, दोषियों को बख्शा नहीं जाए, उनपर कड़ी कार्रवाई हो।
#MadhyaPradesh: 3 students dead, 16 rescued after a private school van carrying 21 students fell into a pond in Shajapur's Richoda village, today; rescue operation underway pic.twitter.com/ZbVYKxHbnj
— ANI (@ANI) October 18, 2019
