{"_id":"6614a054fe0eb0da580f5029","slug":"21-kg-silver-jewelery-found-in-moving-train-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: चलती ट्रेन में मिली 21 किलो चांदी की ज्वैलरी, जीआरपी ने जब्तकर जांच की शुरू, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: चलती ट्रेन में मिली 21 किलो चांदी की ज्वैलरी, जीआरपी ने जब्तकर जांच की शुरू, जानें मामला
Tue, 09 Apr 2024 07:26 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:26 AM IST
सार
Katni News: लोकसभा चुनाव को मद्देनजर पुलिस टीम का सर्च अभियान जारी है। इसी कड़ी में उत्कल एक्सप्रेस में जीआरपी की टीम ने सागर के एक व्यापारी से 21 किलो से अधिक की चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवाया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी जीआरपी की टीम ने सागर के एक व्यापारी से 21 किलो से अधिक की चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। पूरा मामला उत्कल एक्सप्रेस का बताया गया, जहां चलती ट्रेन में जांच करने चढ़ा कटनी जीआरपी का बल देखकर एक युवक अपना ट्रॉली बैग लेकर दूसरे कोच की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
जांच टीम को युवक पर शक होते ही बैग की तलाशी ली, जिसमें चांदी के अलग-अलग आभूषण प्लास्टिक बैग में रखे पाए गए। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम शैलेंद्र जैन निवासी वर्धमान कॉलोनी थाना मोती नगर जिला सागर बताया। वहीं चांदी की आभूषण से जुड़े दस्तावेज पूछे जाने पर 3 पुरानी रसीद अंजना ज्वैलर्स के नाम की पाई गई है।
विज्ञापन
पूछताछ जारी
पूरे मामले पर जीआरपी टीआई अरुणा वाहने ने बताया की लोकसभा चुनाव के मद्देनजर और यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था के लिए चलती ट्रेन में जांच टीम को गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना किया गया, जो वापसी के वक्त उत्कल एक्सप्रेस में जांच में जुटी रही। जिन्होंने सागर निवासी शैलेंद्र जैन पिता शीतल चंद्र जैन के कब्जे से 21 किलो 736 ग्राम चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। जिनकी बाजार भाव में 1 लाख 73 हजार रूपए आंकी गई है, युवक से मिले कागजात के जांच करते हुए सत्यापन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
