फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   200 jawans will protect Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra by making a rope cordon in MP

Politics: अब MP में इंटर कर रही राहुल की भारत जोड़ो यात्रा, रस्से का घेरा बनाकर 200 जवान करेंगे सुरक्षा

Tue, 22 Nov 2022 02:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Nov 2022 02:32 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में प्रवेश करने के अब महज एक दिन रह गए हैं। यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर से एमपी में प्रवेश करेगी। इसकी तैयारी के लिए दिल्ली तक के नेता खंडवा बुरहानपुर में डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
200 jawans will protect Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra by making a rope cordon in MP
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के निमाड़ में यात्रा की तैयारियों का जिम्मा बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मंगलवार को यहां पहुंचेंगे। राहुल गांधी की यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा खुद डीआईजी तिलक सिंह संभालेंगे। सुरक्षा ड्यूटी में 500 जवानों के साथ तीन एडिशनल एसपी, 16 डीएसपी, 64 इंस्पेक्टर और एसआई तैनात रहेंगे। यही बटालियन पूरी रेंज में तैनात रहेगी, स्थानीय बल अतिरिक्त व्यवस्था संभालेगा।

विज्ञापन


यात्रा सुरक्षा के रिर्हसल के लिए अधिकारियों को महाराष्ट्र भेजा गया था। वहां से यात्रा का प्रोटोकॉल, व्यवस्था में पुलिस की तैनाती और ट्रैफिक प्लान का जायजा लेकर लौटे हैं। उसी के अनुसार अब मप्र में सुरक्षा घेरा तैयार किया है। प्रोटोकॉल के अनुसार, तीन सुरक्षा घेरा का सात मॉडल पुलिस ने बना लिया।
विज्ञापन


ड्रोन से रखेंगे नजर...
सोमवार को एसपीजी, सीआरपीएफ के जवान और राहुल की सुरक्षा एजेंसियों ने रोड का निरीक्षण किया। देर रात तक सीपीजी की टीम ने कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ोदा अहीर और खेरदा का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी नजर रखेगी। खुफिया पुलिस भी अहीर, दुलारा फाटा, छैगांवमाखन तैनात है। जहां राहुल गांधी ठहरेंगे, वहां अलग से सुरक्षाकर्मी रहेंगे। एसपीजी ने सुरक्षा कारणों से अभी तक अंतिम रूट चार्ट और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआइपी यात्रियों को देंगे रस्से से सुरक्षा...
डीआइजी तिलक सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा व्यव्यस्था संभालने के लिए सात मॉडल बनाए गए है। इसमें फ्रंट रोप, यू रोप और रियर रोप शामिल है। वीआईपी यात्रियों को रस्से से सुरक्षा देने के लिए 100-100 जवानों की दो रोप पार्टियां बनाई गई हैं। एक पार्टी एक पड़ाव तक यात्रा पहुंचाएगी। दूसरे पड़ाव के लिए दूसरी पार्टी और तीसरे पड़ाव से अगले पड़ाव तक पहली पार्टी तैनात होगी। वॉकी-टॉकी के सिग्नल के लिए यात्रा के आगे-पीछे एक-एक रिपीटर मोबाइल वाहन भी लगाए जाएंगे।

निमाड़ में ऐसे चलेगी यात्रा... 
23 नवंबर की सुबह 7 बजे बोदरली के बस स्टैंड पर बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत होगी। यहां से चार घंटे में राहुल गांधी 14 किलोमीटर पैदल चलकर जैनाबाद फाटा पहुंचेगे। जहां पांच घंटे का भोजन ब्रेक होगा, जिसमें राहुल केला, गन्ना, बुनकर, कपड़ा व्यापारियों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद तीन घंटे में यात्रा ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेगी, जहां उनकी सभा होगा।

तीन रूट से डायवर्ट होंगे भारी वाहन...
तीनों रूट में डायवर्ट पाइंट तेजाजी नगर, महू-इंदौर तिराहा को बनाया है। इसमें 23 और 24 नवंबर को डायवर्ट कर भारी वाहन रूट-1 से इंदौर से सेंधवा, सिरपुर, रावेर, भुसावल और बुरहानुपर मार्ग पर चलेंगे। रूट नंबर-2 में इंदौर से सतवास, पुनासा, मूंदी और खंडवा के लिए वाहन जा सकेंगे। रूट नंबर-3 में इंदौर से खलघाट, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव, देशगांव, छैगांव माखन से होकर बुरहानपुर और खंडवा की ओर वाहन जा सकेंगे।


बस-कार के लिए ये रूट...
बस-कार को डायवर्ट करने के लिए दो अलग रूट तय किए गए हैं। पहला छैगांव माखन से है। 23 और 24 नवंबर को इस डायवर्ट रूट से कार और बसें इंदौर से बड़वाह, सनावद, देशगांव, छैगांव, खंडवा, देड़तलाई और बुरहानुपर के लिए जाएंगे। दूसरे रूट को देशगांव से डायवर्ट किया है। 25 और 26 नवंबर को इस रूट में इंदौर, खलघाट, कसरावद, ईशगांव, छैगांव और बुरहानपुर के लिए वाहन जाएंगे। यात्रा के शुरू होने से पहले ही यात्रा के साथ चलने के लिए वाहनों को शामिल किया जाएगा। यात्रा शुरू होने के बाद बीच में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed