{"_id":"6166f6d9b05cd0114965f513","slug":"19-year-old-girl-standing-on-a-bullet-and-swinging-sword-in-dewas-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: 19 साल की युवती ने बुलेट पर खड़े होकर घुमाई तलवार, हुनर देख दंग रह गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: 19 साल की युवती ने बुलेट पर खड़े होकर घुमाई तलवार, हुनर देख दंग रह गए लोग
Wed, 13 Oct 2021 08:40 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:40 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के देवास में एक युवती बुलेट पर खड़ी होकर तलवारबाजी का हुनर दिखा रही है। युवती का नाम आयुषी चौहान है। तलवारबाजी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
19 साल की युवती ने बुलेट पर खड़े होकर तलवार घुमाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उसकी उम्र है महज 19 साल, लेकिन जब हाथ में तलवार लेकर निकलती है तो लोग देखने लगते हैं। बुलेट पर खड़े होकर वह दोनों हाथों से तलवार घुमाती है और संतुलन इतना कि देखने वाले हैरत में पड़ जाते हैं। राजस्थानी लिबास में युवती की तलवारबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो इसे देख लोग दंग रह गए।
एक तरफ देशभर से महिलाओं के शोषण की खबरें आती हैं तो दूसरी तरफ महिला सशक्तिकरण की बातें सुनने को मिलती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें जूडो-कराटे सिखाने की कवायद की जाती है। इसी बीच देवास की एक युवती ने न सिर्फ महिला सशक्तिकरण को चरितार्थ किया है बल्कि अपने हुनर से सबको हैरत में डाल दिया है। ये युवती बुलेट पर खड़ी होकर तलवारबाजी कर रही है और एक नहीं बल्कि दोनों हाथों में तलवार लेकर हुनर दिखा रही है।
दोनों हाथों में तलवार लेकर दिखाई कला
इन दिनों गरबों की धूम मची है। नवरात्रि के आखिरी दिनों में गरबों का उत्साह चरम पर है। अनेक जगह पर पंडालों में गरबो का आयोजन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश के देवास में भी ऐसा ही आयोजन चल रहा है जिसमें एक युवती बुलेट पर खड़ी होकर तलवारबाजी का हुनर दिखा रही है। युवती का नाम आयुषी चौहान है। तलवारबाजी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
तलवारबाजी के वीडियो देख हुआ मन
आयुषी देवास के राधागंज में रहती है। कुछ साल पहले उसने इंटरनेट पर महिलाओं की तलवारबाजी का वीडियो देखा था। उसके मन में इच्छा हुई तो उसने भी तलवारबाजी सीखना शुरू की। इसके लिए अभ्यास शुरू किया और कुछ समय में पारंगत हो गई। आयुषी करणी सेना से जुड़ीं हैं और तलवारबाजी में माहिर है। आयुषी का कहना है कि राजपूत समाज में महिलाओं को तलवारबाजी आती है। राजस्थान में तो कई युवतियां तलवारबाजी की प्रस्तुतियां देती हैं।