फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   15 month old child dies due to drowning in water tank in Chhindwara

MP News: पानी की टंकी में डूबा 15 महीने का मासूम, पिता के साथ खेत पर गया था

Thu, 15 Feb 2024 10:31 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 15 Feb 2024 10:31 AM IST
सार

पिता के साथ खेत पर गए 15 महीने के मासूम की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
15 month old child dies due to drowning in water tank in Chhindwara
पानी में डूबने से बच्चे की मौत। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के खारी गांव में एक 15 महीने का मासूम खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिर गया। हादसे के बाद परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार ग्राम खारी के रहने  नंदलाल आम्रवंशी अपने खेत गए थे। उनके साथ 15 महीने का बेटा भी था। खेत में स्थित कुएं से पाइप द्वारा टंकी में पानी एकत्रित किया जा रहा था। इस दौरान उसका बेटा खेलते-खेलते पानी से भरी टंकी में गिर गया। 
विज्ञापन


काफी देर तक बेटे के नहीं दिखाई देने पर पिता टंकी के पास पहुंचा तो उसे बच्चा पानी में डूबा हुआ मिला। वह मासूम को पानी की टंकी से निकालकर अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम बच्चे की मौत के सदमे में माता-पिता बेसुध हो गए हैं। एक छोटी से लापरवाही ने उनसे उनका बेटा छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed