{"_id":"58d97b524f1c1bfe0a63e757","slug":"15-laborers-die-to-truck-overturn-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत, 40 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत, 40 घायल
amarujala.com-presented by-संदीप भ्ाट्ट
Updated Tue, 28 Mar 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
राजेश चतुर्वेदी/भोपाल। मध्यप्रदेश के जबलपुर में सोमवार को सड़क हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा जबलपुर से 30 किमी दूर चरगवां रोड पर हुआ। दरअसल एक ट्रक में करीब 50 से अधिक मजदूर जबलपुर के नजदीक एक फार्म हाउस में काम करने जा रहे थे। रास्ते में ढाल पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया।
बाद में गंभीर घायलों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस भी पलट गई। इन दोनों हादसों में हताहत मजदूरों को राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता का एलान किया है। मृतकों को एक एक लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।