फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   14 year old Ayush Kishore gave his prize money to four prisoners freedom

14 साल के इस बच्चे ने कराई चार कैदियों की रिहाई, दान में दी प्राइज मनी

Mon, 22 Jan 2018 08:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 22 Jan 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
14 year old Ayush Kishore gave his prize money to four prisoners freedom
आयुष किशोर

दुनिया में जहां सभी लोग खुद के लिए और खुद के परिवार के लिए जीते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूसरों की जिंदगी को रौशन करते हैं। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है भोपाल में रहने वाले 14 साल के बच्चे आयुष किशोर ने। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित इस बच्चे ने अपनी प्राइज मनी को चार कैदियों को देने का निर्णय लिया है, जो फाइन ना दे पाने की वजह से आजाद होने का सपना खो चुके थे। किशोर को राष्ट्रपति से 10,000 रुपए जबकि स्कूल से 28,000 रुपए की प्राइज मनी मिली थी। जिसे उन्होंने जेल में बंद कैदियों की भलाई के लिए खर्च करने की इच्छा जाहिर की थी।

विज्ञापन


आयुष की मां जोकि एक पुलिस अधिकारी हैं उन्होंने बताया कि उनका बेटा अक्सर जेल की जिंदगी के बारे में सवाल करता रहता था। आयुष अपनी प्राइज मनी के जरिए जिन कैदियों की मदद कर रहा है उनमें 46 साल के श्रीजन सिंह शामिल हैं। जिनपर हत्या का आरोप है लेकिन अच्छे आचरण की वजह से उन्हें सजा पूरी होने से पहले ही गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा किया जाने वाला था। परिवार ने उनका त्याग कर दिया था जिसकी वजह से वो फाइन के 5,000 रुपए नहीं दे पा रहे थे। उन्हें खुद के समय से पहले बाहर जाने की उम्मीद नहीं थी लेकिन किशोर उनके लिए आशा की एक किरण साबित हुए हैं।
विज्ञापन


उप-जेल अधीक्षक पीडी श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष अपनी प्राइज मनी उन चार कैदियों को दे रहा है जो एक दशक से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। आयुष किशोर ने बताया- मेरी मां ने बताया कि ऐसे बहुत से कैदी हैं जो काफी गरीब हैं। वो जेल के अंदर सालों से काम करके अपने फाइन को चुका रहे हैं। कुछ ऐसे हैं जो अपनी आजादी के लिए 2,000 रुपए भी नहीं दे सकते। मैंने ऐसे ही कैदियों की मदद करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed