फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 people were killed after a four storeyed hotel building collapsed in Indore

इंदौर हादसा: जर्जर हो चुके होटल में चल रहा था रिपेयरिंग का काम, मालिक ने नहीं सुनी मैनेजर की बात

Sun, 01 Apr 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Updated Sun, 01 Apr 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
10 people were killed after a four storeyed hotel building collapsed in Indore

मध्यप्रदेश के इंदौर के सरवटे बस स्टैंड में केवल 20 सेकेंड में एमएस होटल की 80 साल पुरानी इमारत गिर गई है। जिसमें दस लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। घटना में निगम प्रशासन के साथ ही होटल मालिक की लापरवाही सामने आ रही है। निगम ने होटल को जर्जर घोषित किया हुआ था। इसके बावजूद ना तो इसे गिराया गया और ना ही इसपर ध्यान दिया गया। होटल को केवल दो मंजिला बनाने की अनुमति थी इसके बावजूद चार मंजिल बना दी गई थी। चौथी मंजिल पर काम चल रहा था।

विज्ञापन


हादसे में मरने वाले 70 साल के मैनेजर हरीश कुमार सोनी की पत्नी और बेटी किरण का कहना है कि होटल में अंदर ही अंदर रिपेयरिंग का काम चल रहा था। आठ दिन पहले इसकी छत गिर गई थी। जिसकी जानकारी मैनेजर ने होटल मालिक को दी लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। बेटी का यह भी आरोप है कि उनके पिता से जबरन होटल मालिक दो शिफ्ट में काम करवाया करता था। हादसे के बाद परिवार को केवल दीवार गिरने के बारे में सूचित किया गया। हरीश पिछले तीन सालों से होटल के मैनेजर थे।
विज्ञापन


होटल के आस-पास रहने वाले लोगों का दावा है कि इमारत लगभग 80 साल पुरानी थी। जिसपर बिना पिलर का सपोर्ट दिए दो मंजिल और बना दी गई थी। जिसकी दो-तीन बार शिकायत हो चुकी थी। इस मामले में एक चौंकाने वाली बात आई है कि इस इमारत को खतरनाक घोषित करने के बाद गिराया जाना था मगर ऐसा नहीं हुआ। चौथी मंजिल पर चल रहा निर्माण कार्य कच्चा था और होटल के बेसमेंट में भी पानी भरा था। जिसकी वजह से लगातार उसकी नींव कमजोर हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमारत गिरने के पांच मिनट तक पूरे क्षेत्र में धूल का गुबार फैल गया। वहां की लगभग सभी दुकानें और होटल बंद करके लोग मदद के लिए आगे आए। अंधेरा होने की वजह से मोबाइल की टॉर्च जलाकर घायलों को निकालने का काम किया गया। घटना के आधे घंटे बाद जब जेसीबी आई तब जाकर मलबा हटाना शुरू हुआ। एमवाय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में देर रात तक घायल आते रहे। भीड़ की वजह से पुलिस को राहत कार्य करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा और थोड़ा बलप्रयोग किया गया।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। बचाव कार्य सहित पूरी स्थिति पर हमारी नजर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों और घायल शीघ्र स्वस्थ हों। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed