{"_id":"647c608b211c38f0ff047457","slug":"10-kg-old-bomb-found-in-sagar-forest-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"sagar: जंगल में मिला दस किलो का बम, दस्ते ने आबादी से दूर गड्ढे में रखकर किया नष्ट, धमाके से थर्राया इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
sagar: जंगल में मिला दस किलो का बम, दस्ते ने आबादी से दूर गड्ढे में रखकर किया नष्ट, धमाके से थर्राया इलाका
Sun, 04 Jun 2023 03:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 04 Jun 2023 03:29 PM IST
सार
सागर के बण्डा थाना की दलपतपुर पुलिस चौकी के जंगल में मिले बम को बीडीएस की टीम ने गड्ढे में रखकर नष्ट किया। जहां बम मिला है वहां पहले फायरिंग रेंज हुआ करती थी। आशंका है बम उसी समय का होगा।
विज्ञापन
बम के धमाके से उड़ा धूल का गुबार।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के बण्डा थाना की दलपतपुर पुलिस चौकी के जंगल में दो दिन पहले एक बम मिला था। बम मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण इलाके में सनसनी फैल गई थी। जंगल में बम मिलने की सूचना पर दलपतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो झाड़ियों में एक पुराना बम डला हुआ था. पुलिस ने बम वाले क्षेत्र को सुरक्षित कर बीडीएस की टीम को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित बम को नष्ट कराया। बम के विस्फोट होने की आवाज से आसपास का इलाका थर्रा उठा।
विज्ञापन
दलपतपुर चौकी के मंडी और पात्री कोटा गांव के पास जंगल में कई साल पुराना बम पड़ा था। ग्रामीणों ने बम देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सागस से बीडीएस की टीम को बुलाया। बीडीएस टीम मौके पर पहुंची और बम की जांच की। जंगल में मिला बम 10 किलो वजनी था।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित नष्ट किया, बम की आवाज से थर्रा उठा इलाका
बम निरोधक दस्ता के साथ पुलिस मौके पर पहुंचे और जंगल में पड़े बम की जांच की। जिसके बाद उसे नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। बम को एक गड्ढे में रख कर नष्ट किया गया। बम के ब्लास्ट होने की आवाज से आसपास का इलाका थर्रा उठा। जंगल में जिस स्थान पर बम मिला है। वहां पहले फायरिंग रेंज हुआ करती थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बम फायरिंग रेंज का होगा जो जमीन में दबा होगा।
विज्ञापन
