कल से जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2, अमर उजाला व यूनिसेफ की युवाओं के लिए वेबिनार श्रृंखला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में अनलॉक-5 के साथ जहां सहूलियतों में इजाफा हो रहा हैं वहीं, खतरा भी अब और बढ़ गया है। इसके चलते कोविड से बचाव के साथ भविष्य को संवारने की कड़ी चुनौतियों ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। एक तरफ जहां हमें नए रास्ते तलाशने होंगे, तो दूसरी ओर कोविड की लड़ाई में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। इसके बिना कोरोना से जंग जीती नहीं जा सकती।
वक्त की जरूरत को समझते हुए अमर उजाला और यूनिसेफ एक साथ एक बार फिर से शुरू कर रहे हैं जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2। इस कड़ी में पहला वेबिनार 11 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित किया जा रहा है।
जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-1 का आयोजन जून में किया गया था। सीजन-2 में युवाओं के लिए वेबिनार की 11 श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा। इसमें हम विशेषज्ञों के साथ युवाओं के संवाद का आयोजन करेंगे। इसमें लखनऊ समेत दस जिलों के युवाओं को इसमें प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ये जिले हैं वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, मेरठ, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, कानपुर और मुरादाबाद।
आप भी लें हिस्सा
यदि आप भी समाज में कुछ बदलाव लाना चाहते हैं तो ये वेबिनार आपके लिए है। आप भी इससे जुड़ें और रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। याद रखें वेबिनार में शत प्रतिशत उपस्थिति पर आपको प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
https://forms.gle/gmx6ABDEp7Hc1oFx5
विशेषज्ञों से पूछें सवाल, व्हाट्सएप करें और फेसबुक से जुड़ें
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को पहले वेबिनार का आयोजन होगा। विषय है ‘बेटियों के मन का दर्द : असुरक्षित माहौल का भय बने न एक और महामारी!’ इस वेबिनार में विशेषज्ञ हैं बाम्बे हाईकोर्ट में एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता व भारतीय सेवा की पूर्व अधिकारी आभा सिंह, डीसीपी नॉर्थ शालिनी और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मेंबर मजिस्ट्रेट चाइल्ड वेलफेयर कमेटी लखनऊ और काउंसलर चाइल्ड लाइन डॉ. संगीता शर्मा। इनसे आप सवाल भी पूछ सकते हैं। आपके जो भी सवाल हों हमें नीचे दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप करें और वेबिनार के दौरान अमर उजाला के फेसबुक पेज पर लाइव चैट करें।
सवाल व्हाट्सएप करें : 7617566164