फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zero budget to promote cow-based natural farming: Governor

जीरो बजट गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दें : राज्यपाल

Wed, 30 Sep 2020 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 30 Sep 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Zero budget to promote cow-based natural farming: Governor
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रदेश में गौ आधारित प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। इसके लिए सभी कृषि विश्वविद्यालयों में टेस्टिंग लैब स्थापित करने की आवश्यकता है। जिससे कृषि उत्पादों का प्रमाणीकरण आसानी से हो सके। वह बुधवार को राष्ट्रीय नीति आयोग की ओर से आयोजित ‘जीरो बजट गौ आधारित प्राकृतिक कृषि’ विषयक वेबिनार को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि किसानों ने सिंचाई के लिए सोलर पंप के उपयोग को बढ़ावा दिया है, लेकिन रात में सोलर पंप के पैनल खराब कर दिए जा रहे हैं। इससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नीति आयोग को इन पैनलों का बीमा कराने का भी सुझाव दिया। उन्होेंने बताया कि किसान शिकायत करते हैं कि मंडियों में उनसे मंडी शुल्क के अतिरिक्त भी शुल्क वसूला जाता है। इसलिए इस समस्या के समाधान की भी जरूरत है। 
विज्ञापन


वेबिनार में केंद्रीय कृषि राज्ययमंत्री कैलाश चौधरी, नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉ. वल्लभभाई कथीरिया और नीति आयोग के अतिरिक्त सचिव डॉ. राकेश सरवाल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती का लेखाजोखा रखें किसान
राज्यपाल ने कहा कि किसानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्राकृतिक विधि से उत्पादित खाद्यान्नों को बेचने की है। इसलिए नीति आयोग को चाहिए कि किसानों के लिए बाजार उपलब्ध कराए। साथ ही, उन्होंने किसानों को उद्यमियों की तरह एक रजिस्टर रखकर उसमें अपनी खेती का लेखाजोखा रखने के लिए कहा। जिससे पता चल सके कि उन्हें कितनी लागत आई और फसल बेचने पर कितनी आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed