फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   zaid shakeel murder mystery solved by lucknow police

जेल में बंद गैंगस्टर ने करवाई सपा नेता की हत्या

Sat, 11 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 11 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
zaid shakeel murder mystery solved by lucknow police
जैद शकील - फोटो : amar ujala

बीते रविवार मैच देखकर दोस्त के साथ लौट रहे सपा कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। लखनऊ के बाजारखाला में सपा कार्यकर्ता व प्रॉपर्टी डीलर मो. जैद शकील की हत्या तिहाड़ जेल में बंद कैंट के गैंगस्टर सलीम ने ही कराई थी। सलीम को शक था कि जैद का उसके परिवार की एक महिला से संबंध हैं इसलिए उसने शूटर भेजकर हत्या करा दी। 

विज्ञापन


बाजारखाला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए सलीम के गुर्गे कैम्पबेल रोड ग्रीन सिटी स्थित रिफा कॉलोनी निवासी फरहान खान, बिल्लौचपुरा निवासी मिस्बाहुद्दीन उर्फ बाउद्दीन व उमैर, कटरा नक्खास के मजारवाली गली स्थित मोहसिन के फ्लैट में रहने वाले यामीन और अनुपमनगर के इमरान को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


चिनहट का रवि गौतम और जैद की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों शूटर फरार हैं। पुलिस को अभी शूटरों का नाम भी पता नहीं चल सका है। एएसपी पश्चिम सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर सलीम को भी आरोपी बनाया गया है। उससे पूछताछ में शूटरों का नाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सलीम को खबर मिली थी कि उसके परिवार की महिला का बीते कई महीने से इको स्पोर्ट्स कार वाले युवक से मिलना-जुलना है। बीती 25 मई को सलीम अपने भाई रुस्तम और दो शूटरों के साथ कानपुर में एक मुकदमे की पेशी पर आया था। 

उसने फरहान, बाउद्दीन, उमैर, यामीन और इमरान को मिलने के लिए बुलाया। बकौल फरहान, उसने इको स्पोर्ट्स कार से चलने वाले युवक के बारे में पूछा। सबने इन्कार कर दिया। सलीम ने कहा कि इस कार से चलने वाले ने उसके परिवार पर बुरी नजर डाली है। उसका पता लगाओ। 

सलीम चार जून को फिर पेशी पर कानपुर आया। शूटर भी उसके साथ थे। फरहान व अन्य चारों साथी सलीम से मिले और बताया कि इको स्पोर्ट्स कार जैद की है। सलीम ने शूटरों को जैद की हत्या और गुर्गों को उनकी मदद करने का फरमान सुनाया।

फरहान की बहन पर भी थी नजर

zaid shakeel murder mystery solved by lucknow police
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जैद की नजर अपने ही दोस्त फरहान की बहन पर भी थी। फरहान यह बात जानता था। पुलिस को शक है कि जैद से बदला लेने के लिए ही उसने सलीम के सामने यह खुलासा किया कि जैद की उसके परिवार की महिला से संबंध हैं। 

इलाके की एक पंजाबी युवती से भी उसका प्रेम प्रसंग था। युवती के बॉयफ्रेंड के बीच में आने से जैद रास्ते से हट गया था। इसके अलावा तीन अन्य लड़कियों से उसका मिलना-जुलना था। फेसबुक पर उसकी कई लड़कियों से दोस्ती थी।

एएसपी पश्चिम ने बताया कि शूटरों को जैद की पहचान कराने की जिम्मेदारी मांस कारोबारी मिस्बाहुद्दीन के ड्राइवर इमरान ने निभाई। उसने सलीम के परिवार की महिला के ड्राइवर से ही जैद की फोटो हासिल की। 

पुलिस ने बताया कि हत्या रविवार देर रात हुई लेकिन शूटर सुबह साढ़े तीन बजे ही लखनऊ आ गए थे। रवि दोनों को लेकर प्रॉपर्टी का काम करने वाले यामीन के घर आया। यहां मिस्बाहुद्दीन, उसका ड्राइवर इमरान, मांस कारोबारी उमैर और फरहान मौजूद थे। 

करीब दस बजे यामीन भी आ गया। शूटरों को नाश्ता कराया गया। इसके बाद इमरान ने शूटरों को जैद की फोटो दिखाकर पहचान कराई। रवि ने शूटरों के लिए सफेद रंग की अपाचे बाइक की व्यवस्था की। 

बाइक पर बाराबंकी का नंबर पड़ा था। रात साढ़े आठ बजे सभी लोग फिर से एकत्र हुए। रवि शूटरों को लेकर क्रिकेट मैच के मैदान पहुंचा और फिर से जैद की पहचान कराई। इसके बाद सभी इधर-उधर हो गए। रात करीब साढ़े बारह बजे जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो शूटर क्रिकेट ग्राउंड के पास ही खड़े थे।

उमैर ने रवि के मैसेज डिलीट कर पैदा किया शक

zaid shakeel murder mystery solved by lucknow police
मर्डर के बाद घटनास्थल पर फैला खून - फोटो : amar ujala

सीओ बाजारखाला राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को फरहान पर पहले से ही शक था लेकिन पूछताछ के दौरान वह किसी भी प्रकार की जानकारी से साफ इन्कार करता रहा। पुलिस के पास फरहान को सवालों के घेरे में फंसाने का न कोई तरीका था न ही कोई पुख्ता साक्ष्य। 

फरहान के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर उसके रिश्ते के साले उमैर को बुलवाया गया। उमैर ने भी हत्या के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कही। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस टीम ने उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई तो हत्या से आधा घंटे पहले तक एक नंबर पर कई एसएमएस आने-जाने का पता चला। 

जिस नंबर से एसएमएस भेजे व रिसीव किए गए थे, वह रवि गौतम का था। पुलिस ने उमैर से मैसेज के बारे में पूछा तो वह साफ मुकर गया। पुलिस ने मैसेज भेजने वाले रवि से संपर्क करने की कोशिश की पर उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। क्राइम ब्रांच की टीम रवि के घर पहुंची तो पता चला वह हत्या के अगले दिन से गायब है। उमैर से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया।

एसएसपी मंजिल सैनी ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करने वाली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर आलोक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, अनुराग मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ला, सिपाही लवकुश मिश्रा, बाजारखाला कोतवाली के इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनुराग उपाध्याय, संदीप राय, हरिप्रसाद उपाध्याय, राजेंद्र सिंह को शाबाशी देते हुए 5000 का इनाम देने की घोषणा की है।

भदेवा स्थित एमएम मंजिल अपार्टमेंट में रहने वाला जैद बीते रविवार की रात कटरा पार्क में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट मैच के पुरस्कार बांटकर अपने साथी व कुख्यात सलीम गैंग के शूटर कैंपबेल रोड निवासी फरहान के साथ बाइक से घर लौट रहा था। 

बिल्लौचपुरा में रंजना नर्सिंगहोम के पास पहुंचते ही सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और जैद के सिर पर गोली मार दी। जैद नीचे गिरा तो उसकी लाइसेंसी पिस्टल छिटककर दूर जा गिरी। बदमाशों ने उसके गले व पेट में दो गोलियां और मारीं व पिस्टल लूटकर भाग गए। पुलिस ने फरहान को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed