फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   YouTuber commits suicide, accuses girlfriend of harassment

Lucknow News: यूट्यूबर ने जान दी, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 16 Mar 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
YouTuber commits suicide, accuses girlfriend of harassment
यूट्यूबर ने जान दी, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के मझगंवा निवासी यूट्यूबर समर (26) ने बुधवार देर फंदा लगा लिया। बृहस्पतिवार सुबह उनका शव कमरे में लटका मिला। मृतक की मां ने समर की प्रेमिका गांव की रहने वाली प्रियंका व उसके परिजनों के खिलाफ बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


यूट्यूबर समर उर्फ संतसरन “समर बोलते'''''''' नाम से यूट्यूब चैनल चलाते थे। उनके भाई सर्वेश ने बताया कि हसनपुर खेवली के संतराम की बेटी प्रियंका उर्फ मीना से समर का प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि प्रियंका दो साल से समर को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। शादी का दबाव बना रही थी। समर की मां चंद्रावती का आरोप है कि प्रियंका बेटे की निजी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने के साथ ही पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दे रही थी। कई बार घर आकर भी धमकाया था। इस कारण समर तनाव में थे। आरोप है कि प्रियंका के माता-पिता भी इसमें शामिल हैं।
विज्ञापन


फोन पर हुआ था जमकर झगड़ा

बुधवार रात प्रियंका ने समर को फोन कर फिर धमकाया। देर तक दोनों का फोन पर झगड़ा होता रहा। इसके बाद प्रियंका का नंबर ब्लॉक कर समर ने फंदा लगा लिया। एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रुणवाल के मुताबिक केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है। परिवार में मां व भाई के अलावा पिता राजू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed